*खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री के प्रयासों से लूणकरणसर से ढ़ाणी भोपालाराम वाया सहजरासर के बीच 16 किमी सड़क चौड़ीईकरण कार्य को मिली मंजूरी*
*24 करोड रुपए की लागत से 30 फुट चौड़ी होंगी सड़क*
बीकानेर, 15 मार्च। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति श्री सुमित गोदारा के प्रयासों से लूणकरणसर से ढ़ाणी भोपालाराम वाया सहजरासर के बीच सड़क (16 किलोमीटर लम्बाई में) चौड़ाईकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य को मंजूरी मिली है। इस सड़क के चौड़ाईकरण होने से सहजरासर सहित अन्य गांवों के ग्रामीणों को सुगम परिवहन की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा ने बताया कि 16 किलोमीटर की लंबाई में इस सड़क को बनाने एवं चौड़ा करने का कार्य किया जाएगा, इस कार्य पर 24 करोड रुपए खर्च किए जाने की स्वीकृति जारी की गई है। उन्होंने बताया कि यह सड़क लूणकरणसर एवं श्रीडूंगरगढ़ के गांवों के बीच एक योजक कड़ी के रूप में काम करेगी।
केन्द्रीय सड़क योजना के तहत यह सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य होगा। इसमें सड़क की चौड़ाई 30 फीट हो जाएगी। उन्होंने कहा कि पूरी गुणवत्ता के साथ इस कार्य को संपादित करवाया जाएगा।
श्री गोदारा ने कहा कि
विधानसभा क्षेत्र में मिसिंग लिंक एवं पैचेबल सड़कों के निर्माण के लिए सतत प्रयास किया जा रहे हैं। सड़कें किसी भी क्षेत्र को विकास में रीढ़ की हड्डी के समान महत्व रखती हैं इसके मद्देनजर क्षेत्रवासियों की सुविधा हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।
गौरतलब हैं कि इससे पूर्व 68 करोड रुपए की लागत से नौरंगदेसर से कालू तक 63 किलोमीटर सड़क के चौड़ाइकरण, सुदृढ़ीकरण और नवीनीकरण कार्य शुरु हो गया है। इससे बंबलू, राणीसर, शेरेरां, हमेरा, राजेरा, खारड़ा, सहजरासर और कालू के ग्रामीणों को बहुत संबल मिलेगा।
इसी प्रकार मेहराणा फांटा से छतरगढ़ तक 43 करोड़ रुपए की लागत से 43 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य भी प्रगतिरत है।
इन सड़कों के बन जाने से न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण बदलाव आ सकेंगे बल्कि क्षेत्र में यातायात सुगम होगा तथा लूणकरणसर में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। साथ ही आमजन के समय की भी बचत होगी। इससे सड़क दुर्घटनाओं पर भी प्रभावी अंकुश लगाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी में और गति से विकास कार्य करवाए जाएंगे।
Related Post

रोटरी रॉयल्स के दो दिन खास: ‘प्रतिष्ठा’ में पब्लिक इमेज पर मंथन, रात को पाटे पर सजेगी काव्य महफिल
September 26, 2026
No Comments
Read More »

पंडित लक्ष्मीनारायण पारीक को पुष्पांजलि, सामाजिक योगदान को किया याद
September 26, 2026
No Comments
Read More »

अपर महाप्रबंधक उत्तर पश्चिम रेलवे श्री अशोक माहेश्वरी ने लालगढ़ स्टेशन एवं यार्ड का किया निरीक्षण
September 26, 2026
No Comments
Read More »

नोखा अयोध्या धाम में श्रीमद् भागवत कथा आज शनिवार से दोपहर 2 से 5 बजे तक होगी
September 26, 2026
No Comments
Read More »

कोटगेट थाना पुलिस की कार्रवाई, चोरी की 3 मोटरसाइकिलें बरामद
September 26, 2026
No Comments
Read More »

खत्री-मोदी परिवार में तिहरी उपलब्धि, बधाइयों का लगा तांता
September 26, 2026
No Comments
Read More »

अनंत चतुर्दशी पर तेलीवाड़ा चौक स्थित विजय भैरव मंदिर में हुआ भव्य श्रृंगार और महाप्रसाद
September 25, 2026
No Comments
Read More »

पत्नी को गाजे बाजे से दुल्हन बनाकर
व स्वयं दुल्हा बनकर श्मशान में दी अंतिम विदाई
September 25, 2026
No Comments
Read More »

नोखा में 29 जुलाई से चल रही वाल्मीकि श्री रामायण कथा उत्तराखंड कांड के साथ ही 59वें दिन शुक्रवार को हुई सम्पन्न
September 25, 2026
No Comments
Read More »


मारवाड़ हॉस्पिटल, बीकानेर एवं शान्तिनाथ ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
September 25, 2026
No Comments
Read More »


