गौड़ी पारस जैन मंदिर गोगा गेट के बाहर, बीकानेर में राष्ट्रीय संत श्री दिव्यानंद सुरीश्वर जी महाराज साहब के पावन सानिध्य में श्री धराचार्य जी (अयोध्या वाले बाबा) के श्री मुख से भागवत ज्ञान कथा का १३ दिवसीय आयोजन चल रहा है, जो 3 मार्च से 15 मार्च तक पूर्ण होगा।
जैन आचार्य दिव्यानंद सुरीशवारजी महाराज ने आज के कार्यक्रम में होने वाले रुक्मणी विवाह और इंद्र इंद्राणी प्रसंग की चर्चा की, दोपहर विश्राम के बाद साय काल की सभा में यह प्रसंग प्रस्तुत किया जाएगा इसकी जानकारी दी । “जैन महात्मा सभा संस्थान” और “श्वेतांबर जैन निराला संघ” के तत्वाधान में चल रहे आयोजन में नया शहर मंडल भी लगातार सहयोगी है, इसके लिए तीनों संस्थानों को भरपूर आशीर्वाद दिया।
आज भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय कुमार आचार्य के साथ नया शहर मंडल के जिला पदाधिकारी हनुमान सिंह चावड़ा उपाध्यक्ष नरेश नायक महामंत्री जगदीश सोलंकी मंत्री का बहू मान किया गया। जैन महात्मा सभा संसथान अध्यक्ष शिव कुमार निराला संघ अध्यक्ष नवरत्न संचेती ओर दिनेश महात्मा ने साफा, सोल, निराला संघ का नौकारमंत्र मंत्र तेल चित्र, श्रीफल और निराला संघ साहित्य के साथ नाकोड़ा ट्रस्ट पडासली (उदयपुर) का भी साहित्य प्रदान गया।
इस अवसर पर अपने उद्बोधन में विजय आचार्य ने अर्थ प्रधान युग में धर्म कार्यों को संपादित करने के लिए संत श्री दिव्यानंद सुरीशवारजी निराले बाबा की प्रशंसा की साथ ही धर्म कार्य में लगे सभी कार्यकर्ता अपनी मनो योग से सेवाएं दे रहे हैं, सभी सेवारत संस्थान संघ और मंडल कार्यकर्ताओं का हार्दिक आभार, साधुवाद व्यक्त किया।
महिला मंडल अध्यक्ष धनलक्ष्मी जैन ने आज के भंडारे का लाभ लेने वाले नेमाराम परजापत ओर उनकी पत्नी को साफा, श्री फल के साथ निराला संघ प्रतीक चिन्ह और माला से सम्मानित किया।
सायं कालिन कथा के कार्यक्रम में लक्क्षिता कच्छावा ओर तेजस्वनी गहलोत कृष्ण रुक्मणी बनेगी।
पद्मावती माता की आरती के साथ इंद्र और इंद्राणी बनने का लाभ आशु जी सेन सह पत्नी लेंगे ।
कार्यक्रम की संयोजक शिवकुमार जी ने बताया की इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राजस्थान सरकार श्री बाबूलाल जी खराड़ी पश्चिम विधायक श्रीजेठानंद जी व्यास के साथ साथ शहर की कई जानि मानी हस्तियों ने हिस्सा लिया है कार्यक्रम में प्रतिदिन भंडारे का आयोजन होता है और सैकड़ो की संख्या में लोक प्रसाद प्राप्त करते हैं शिवकुमार ने धर्म कार्य में सभी को शामिल होने का आवाहन किया।
नया शहर मंडल अध्यक्ष दिनेश महात्मा ने सभी कार्यकर्ताओं जो भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के इस विशाल कार्यक्रम में उपस्थित होकर धर्म लाभ के साथ अपनी सहभागिता निभाई इसके लिए आगंतुक धर्म प्रेमियों का साधुवाद व्यक्त किया।
कार्यक्रम में राधेश्याम सोनी पूर्व नया शहर मंडल अध्यक्ष महेश महात्मा, विशाल नाहटा, अनूप महात्मा अशोक चांवरिया नवीन जैन रजनीश कोचर, संजय सोनी सुख चैन नायक आदि कार्यकर्ताओं के साथ साथ हजारों धर्म प्रेमी उपस्थित रहे।
सादर प्रकाशनार्थ प्रेषित
प्रेषक:-
दिनेश महात्मा,
नया शहर मंडल अध्यक्ष
भाजपा, बीकानेर
Related Post

रोटरी रॉयल्स के दो दिन खास: ‘प्रतिष्ठा’ में पब्लिक इमेज पर मंथन, रात को पाटे पर सजेगी काव्य महफिल
September 26, 2026
No Comments
Read More »

पंडित लक्ष्मीनारायण पारीक को पुष्पांजलि, सामाजिक योगदान को किया याद
September 26, 2026
No Comments
Read More »

अपर महाप्रबंधक उत्तर पश्चिम रेलवे श्री अशोक माहेश्वरी ने लालगढ़ स्टेशन एवं यार्ड का किया निरीक्षण
September 26, 2026
No Comments
Read More »

नोखा अयोध्या धाम में श्रीमद् भागवत कथा आज शनिवार से दोपहर 2 से 5 बजे तक होगी
September 26, 2026
No Comments
Read More »

कोटगेट थाना पुलिस की कार्रवाई, चोरी की 3 मोटरसाइकिलें बरामद
September 26, 2026
No Comments
Read More »

खत्री-मोदी परिवार में तिहरी उपलब्धि, बधाइयों का लगा तांता
September 26, 2026
No Comments
Read More »

अनंत चतुर्दशी पर तेलीवाड़ा चौक स्थित विजय भैरव मंदिर में हुआ भव्य श्रृंगार और महाप्रसाद
September 25, 2026
No Comments
Read More »

पत्नी को गाजे बाजे से दुल्हन बनाकर
व स्वयं दुल्हा बनकर श्मशान में दी अंतिम विदाई
September 25, 2026
No Comments
Read More »

नोखा में 29 जुलाई से चल रही वाल्मीकि श्री रामायण कथा उत्तराखंड कांड के साथ ही 59वें दिन शुक्रवार को हुई सम्पन्न
September 25, 2026
No Comments
Read More »


मारवाड़ हॉस्पिटल, बीकानेर एवं शान्तिनाथ ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
September 25, 2026
No Comments
Read More »


