Bikaner Live

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गुरु अर्जुन दास के सानिध्य में श्याम सत्संग भवन में पांच दिवसीय मीरा चरित्र पर आधारित कथा का समापन

मार्च,श्री गुरु अर्जुन दास जी सत्संग भवन के संस्थापक व श्री रुद्र हनुमान सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गुरु अर्जुन दास के सानिध्य में श्याम सत्संग भवन में पांच दिवसीय मीरा चरित्र पर आधारित कथा का समापन आज हुआ। जिस में मुख्य अतिथि के रुप मे रहेे श्री गुरु अर्जुन दास जी का फुलों से भव्य स्वागत सौरभ एंड कंपनी के श्री राजकुमार, सौरभ जैन व अन्य सदस्यों ने किया।श्री गुरु अर्जुन दास जी ने फागुन महीने में आने वाली होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली मे रंगों की बजाय फुलों का ही

इस्तेमाल करें। अपनों को निरोगी रखे।श्री गंगानगर की ही बेटी ने गंगानगर में पहली बार कथा की। कथा वाचक देवी सत्यवती ने बहुत सुंदर मीरा चरित्र सुनाकर संगत को निहाल किया। मुख्य अतिथि श्री गुरु अर्जुन दास जी ने देवी सत्यवती को आशीर्वाद दिया व सत्संग भवन का सम्मान प्रतीक दिया और सभी आये हुए सदस्यों का भी धन्यवाद किया। श्री गुरु अर्जुन दास जी को भी देवी सत्यवती एवं शाम सत्संग भवन के सदस्यों ने श्री गुरु अर्जुन दास जी को दुपट्टा पनाहकर स्वागत किया।कार्यक्रम में राजकुमार जैन, सौरभ जैन व सभी समिति सदस्य मौजूद रहे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गुरु अर्जुन दास जी

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

error: Content is protected !!