Bikaner Live

*जेठानंद जी व्यास विधायक के कर कमलों से सीसीटीवी सर्विलेंस सिस्टम का शुभारंभ रा. जवाहर स्कूल भीनासर*

बीकानेर 16 मार्च 2024 राजकीय जवाहर स्कूल भीनासर विद्यालय मैं सीसीटीवी सर्विलेंस सिस्टम स्कूल परिवार द्वारा के सहयोग से लगाया गया जिसका शुभारंभ आज बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास के कर कमल द्वारा किया गया! भूमि भवन दानदाता परिवार प्रतिनिधि सुमति लाल जी बांठिया, भामाशाह प्रकाश चंद जी सामसुखा,sdmc सदस्यों मुकेश जी सेन , गणेश जी गहलोत एवं धनराज जी गोदारा की गरिमामय उपस्थिति में किया गया।

सरस्वती पूजन से कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
सुमति लाल जी बांठिया, प्रकाश चंद जी सामसुखा,मुकेश जी सेन, गणेश जी गहलोत, धनराज जी गोदारा , उपप्रधानाचार्य भरताराम जी सिद्धू एवं स्टाफ सदस्यों ने विधायक महोदय का स्वागत किया।

माननीय विधायक ने इसे समाज के लिए प्रेरक कार्य बताया और विद्यालय विकास के लिए अपनी तरफ से पूरी सहायता का वादा किया।
उनके द्वारा इस कार्य में विशेष योगदान के लिए शिक्षकों -उमाशंकर जी स्वामी,सुशीला जी तंवर
उपप्रधानाचार्य भरताराम जी सिद्धू ,राजकीय महाविद्यालय,गंगाशहर प्रिंसिपल डॉ बबीता जी जैन , बीकाणा वीरा सेवा क्लब की वीरा

-भारती जी गहलोत,श्रुति जी बोथरा ,मनीषा जी डागा, मिथिला जी भूरा , शिक्षकों -दीपक जी रंगा,गौतम जी जाजड़ा और विद्यालय स्टाफ के सभी सदस्यों का अभिनन्दन किया।
अंत में प्रधानाचार्य मनोज चुग ने विधायक महोदय का इस कार्यक्रम में पधारने पर आभार प्रकट किया व अतिथियों, स्टाफ सदस्यों -शाला परिवार को इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रशंसा की।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!