Bikaner Live

हवन यज्ञ में पूर्णाहुति यज्ञ के साथ भागवत कथा का समापन

गौड़ी पारस जैन मंदिर गोगा गेट के बाहर, बीकानेर में राष्ट्रीय संत श्री दिव्यानंद सुरीश्वर जी महाराज साहब के पावन सानिध्य में श्री धराचार्य जी (अयोध्या वाले बाबा) के श्री मुख से भागवत ज्ञान कथा का १३ दिवसीय 3 मार्च से 15 मार्च आयोजन चला, जो हवन यज्ञ में पूर्णाहुति के बाद पदमावती माता की आरती, शांति गुरु पद पुजन के बाद रात्रि जागरण पश्चात पूर्ण हुआ।
जैन आचार्य दिव्यानंद सुरीश्वर जी महाराज ने आज के कार्यक्रम में ब्रह्म ॠषि कथा वाचक श्री धराचार्य जी के साथ उनकी भजन कीर्तन मंडली का स्वागत सतकार किया साथ कार्यक्रम को सफलता से संचालित करने के लिए भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष दिनेश महात्मा जैन स्वेतांबर निराला संघ अध्यक्ष नवरत्न संचेती जैन महात्मा समाज संस्थान के अध्यक्ष शिवकुमार महात्मा महिला मंडल अध्यक्ष धनलक्ष्मी जैन ने को साफा, श्री फल के साथ निराला संघ प्रतीक चिन्ह और माला से सम्मानित किया।

सायं कालिन कथा के कार्यक्रम में पद्मावती माता की आरती के साथ शांति गुरुदेव पाठ पूजन का लाभ आशु जी सेन परिवार ने लिया ।
कार्यक्रम की संयोजक शिवकुमार जी ने बताया की इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राजस्थान सरकार श्री बाबूलाल जी खराड़ी पश्चिम विधायक श्रीजेठानंद जी व्यास भारतीय जनता पार्टी के शहर अध्यक्ष विजय आचार्य के साथ साथ शहर की कई जानि मानी हस्तियों ने हिस्सा लिया है कार्यक्रम में प्रतिदिन भंडारे का आयोजन किया गया और सैकड़ो की संख्या में लोगों ने प्रति दिन प्रसाद प्राप्त किया शिवकुमार ने धर्म कार्य में सभी का आभार व्यक्त किया।
नया शहर मंडल अध्यक्ष दिनेश महात्मा ने सभी कार्यकर्ताओं जो भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के इस विशाल कार्यक्रम में उपस्थित होकर धर्म लाभ के साथ अपनी सहभागिता निभाई इसके लिए आगंतुक धर्म प्रेमियों का साधुवाद व्यक्त किया।
भागवत कथा की पूर्णावती के बाद यज्ञ का आयोजन हुआ यज्ञ में पूर्ण आहुति देकर शांति गुरुदेव के पद पूजन का कार्यक्रम किया गया बाद में पद्मावती की आरती के बाद रात्रि जागरण का कार्यक्रम अर्धरात्रि तक चला तत्पश्चा मंगलाचरण वाचन के बाद श्री दिव्यानंद सुरीश्वर जी महाराज(निराला बाबा) ने कार्यक्रम संपूर्ण होने की घोषणा की ।
कार्यक्रम में महेश महात्मा, विशाल नाहटा, अनूप महात्मा, नवीन जैन, रजनीश कोचर, स्वाति महात्मा, शर्मिला नाहटा, गायत्री महात्मा, महावीर कोचर, आदि कार्यकर्ताओं का सम्मान कर आभार व्यक्त किया।
राधेश्याम जी सोनी पूर्व अध्यक्ष मंडल सुख चैन नायक नवीन महात्मा संजय सोनी के साथ साथ हजारों धर्म प्रेमी उपस्थित रहे।
सादर प्रकाशनार्थ प्रेषित
प्रेषक:-
दिनेश महात्मा,
नया शहर मंडल अध्यक्ष
भाजपा, बीकानेर

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!