
बीकानेर 16 मार्च लघु उद्योग भारती महिला इकाई द्वारा आयोजित *अपना हुनर अपना रोजगार* कार्यशाला का आज दूसरा दिवस सफलता पूर्वक पूरा किया। सहसचिव रेखा जी सिपानी ने बताया कि आज भी महिलाओं में कार्यशाला को लेकर भारी उत्साह रहा आज की कार्यशाला में लगभग 140 महिलाओं ने भाग लिया।

मनीषा जी मेकओवर ने बेसिक मेकअप महिलाओं को सिखाया ,ज्योति जी शर्मा ने मेहंदी लगाने का प्रशिक्षण दिया।इकाई अध्यक्ष राखी चौरडिया ने सभी को कार्यशाला की महत्ता को बताते हुए बताया की कैसे कार्यशाला में सिखाए जा रहे हुनर को अपने जीवन में रोजगार के रूप में उतारा जा सकता है साथ ही सभी से आग्रह कि इस हुनर को खुद तक सीमित न रखे इसे दूसरों को भी सिखाने के लिए तत्पर रहे। आज की कार्यशाला में ईकाई सदस्य ममता जी बोथरा ,प्रिया जैन, मधु जी बांठिया, मधु जी बोथरा ने अपना सहयोग दिया।














