Bikaner Live

*श्री कोलायत विधानसभा क्षेत्र में *पेयजल समस्या के समाधान हेतु पाँच ट्यूबवैलों सहित बीस जगह हैंडपम्प* *के निर्माण की स्वीकृति प्रदान – अंशुमान सिंह भाटी*

बीकानेर 16 मार्च – जनहित व कोलायत विधानसभा क्षेत्र की विशेष परिस्थितियों को देखते हुए ग्रामीणों को नियमित व स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए श्री कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी द्वारा लिखे पत्र पर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिक विभाग (पीएचईडी) केबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने वितीय स्वीकृति प्रदान की है जिसमें ट्यूबवैल निर्माण कार्य जानासर – भाणे का गांव,पलाना,किल्चू देवड़ान,भीखसिंह की ढाणी – हाडलां रावलोतान आदि क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति के लिए ट्यूबवेल का निर्माण किया जाएगा !!

-कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने क्षेत्र की विशेष परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए पेयजल सुविधा हेतु उपरोक्त स्थस्थानों पर ट्यूबवैल निर्माण कार्य करवाने सहित विधानभा के विभिन्न क्षेत्रों में बीस हैण्ड पंप निर्माण की वित्तीय स्वीकृत प्रदान की गई है !!

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!