Bikaner Live

जाजम में हुआ आचार्यश्री श्री जिन पीयूष सागर म.सा के चातुर्मास व शिवबाड़ी जिनालय में अंजनशलाका प्रतिष्ठा का मंगलाचरण

बीकानेर, 17 मार्च। जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ के आचार्यश्री श्री जिन पीयूष सागर म.सा. के चातुर्मास व उनके सान्निध्य में 30 जून को शिवबाड़ी के जीर्णोंद्धार के बाद नव निर्मित गंगेश्वर पार्श्वनाथ जिनालय में अंजनशलाका प्रतिष्ठा के कार्यक्रमों का मंगलाचरण रविवार को देव व गुरु के स्मरण वंदन से जाजम में हुआ। जाजम में जैन समाज के गणमान्य श्रावक-श्राविकाओं ने उत्साह से हिस्सा लिया तथा आचार्यश्री के चातुर्मास के कार्यक्रमों में तन, मन व धन से सहयोग का संकल्प दोहरया।
श्री जिनेश्वर युवक परिषद के मंत्री मनीष नाहटा ने बताया कि सुगनजी महाराज के उपासरे में जाजम श्री जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ श्रीसंघ, श्री पार्श्वनाथ जिन मंदिर जीर्णोद्धार ट्रस्ट, शिवबाड़ी, श्री गंगेश्वर पार्श्वनाथ प्रतिष्ठा समिति, श्री जिनेश्वर युवक परिषद के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। जाजम का प्रेरणामय मार्गदर्शन सिरोही के शासन रत्न से सम्मानित मनोज कुमार बाबूमल हरण, सूरत के बीकानेर प्रवासी पवन पारख, श्री सुगनजी महाराज उपासरा ट्रस्ट के मंत्री रतन लाल नाहटा, भीखम चंद बरड़िया,महावीर सिंह खजांची, श्री चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास अध्यक्ष निर्मल धारीवाल, विचक्षण महिला मंडल की मूला बाई दुगड़, वरिष्ठ श्रावक पूनम चंद नाहटा, मनोज सेठिया, श्री जिनेश्वर युवक परिषद के अध्यक्ष संदीप मुसरफ व उनकी कार्यकारिणी के सदस्यों, राजेन्द्र लूणिया, हस्तीमल सेठी, हेमंत खजांची, हरीश नाहटा, महावीर नाहटा, मालचंद बेगानी आदि ने हिस्सा लिया।
नाहटा ने बताया कि जाजम में श्री आदिनाथ भगवान व महावीर स्वामी की 27 इंच प्रतिमा परिकर सहित, मूलनायकजी का संयुक्त परिकर, अंजन के लिए नौ इंची भगवान पार्श्वनाथ भगवान, गणधर गौतम स्वामी की 21 इंच प्रतिमा परिकर युक्त 11 गणधर सहित, मणिधारी दादा गुरुदेव की प्रतिमा चारों दादा गुरुदेव युक्त परिकर सहित,नाकोड़ा भैरवदेव परिकर सहित, पद्मावती माता की प्रतिमा परिकर सहित, श्री पार्श्वनाथ भगवान की पंच धातु प्रतिमा, श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ प्रतिमा, श्री नाकोड़ा पार्श्वनाथ प्रतिमा परिकर सहित (सभी 11 इंची), पांच मंगल मूर्तियों के साथ नित्य आंगी, रोशनी, बहुमान, नगरी उद्घाटन, अंजन शलाका के समस्त पात्र, भगवान के मुनिमजी के विभिन्न पटट्ट, गुरु प्रवेश सामैया, गांव सांझी, मेहंदी वितरण, अन्य अंजन प्रतिष्ठा संधी चढ़ावें की भागीदारी तय की गई।
जिनेश्वर महिला परिषद का गठन
आचार्यश्री पीयूष सागरजी के चातुर्मास के संबंध व विभिन्न कार्यक्रमों के लिए रविवार को जिनेश्वर महिला परिषद के जिनेश्वर महिला परिषद का गठन किया गया है। जिसमें नेहा बरड़िया -अध्यक्ष, निधि नाहटा व मधु मुसरफ उपाध्यक्ष, प्रिया गुलगुलिया मंत्री, आरती बेगानी सहमंत्री, प्रियंका नाहटा कोषाध्यक्ष, मोनिका नाहटा प्रचार मंत्री तथा स्नेहलता बरड़िया को सहित 5 श्राविकाओं को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है।
गोल मंदिर के भगवान पार्श्वनाथ मंदिर में
स्नात्र पूजा
बीकानेर, 17 मार्च। श्री चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास के तत्वावधान में श्री खरतरगच्छ ज्ञान वाटिका के बाल श्रावक-श्राविकाओं की ओर से रविवार को सुबह आठ बजे गंगाशहर के गोल मंदिर परिसर के श्री नाकोड़ा पार्श्वनाथ जैन मंदिर में स्नात्र पूजा भक्ति संगीत के साथ की गई ।
श्री चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास के अध्यक्ष निर्मल धारीवाल ने बताया कि ज्ञान वाटिका की प्रभारी श्रीमती सुनीता नाहटा व रविवारीय जिनालय चैत्यवंदन, दर्शन व पूजा के समन्वयक पवन खजांची व ज्ञानजी सेठिया के नेतृत्व में जैन धर्म के 24 तीर्थंकरों का जन्म कल्याणक भक्ति गीतों के साथ मनाया गया। नन्हें बालक महूल खजांची ने भक्ति गीत के साथ गुरुवंदना प्रस्तुत की। बच्चों ने मिनी मांडोली में भी शांति गुरुदेव, देवी सरस्वती व पद्मावती देवी के दर्शन वंदन किए। बच्चों ने मिनी मांडोली में भी शांति गुरुदेव, देवी सरस्वती व पद्मावती देवी के दर्शन वंदन किए।
पूजा में शामिल बाल श्रावक-श्राविकाओं का श्री चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास के अध्यक्ष निर्मल-मोहित धारीवाल, वरिष्ठ श्रावक भीखम चंद नाहटा, बंशीलाल प्रमोद कुमार गुलगुलिया, सोहन लाल मोहित खजांची, विचद्वाण महिला मंडल, मूल चंद तारा देवी नाहटा, हीराचंद, आशीष कोचर, ताराचंद गुलगुलिया, विजयचंद बांठिया, जय कुमार पुखराज पुगलिया, सुन्दरलाल हस्ती मल सेठी परिवार की ओर से प्रभावना से अभिनंदन किया गया।
साध्वीश्री चन्द्रप्रभा का स्मरण
विचक्षण ज्योति, प्रवर्तिनी पद से सम्मानित साध्वीश्री चन्द्र प्रभा की 10 वीं पुण्यतिथि पर ज्ञान वाटिका के बच्चों, सामयिक मंडल बीकानेर व गंगाशहर की ओर से सुगनजी महाराज के उपासरे, गोल मंदिर गंगाशहर परिसर के श्री भगवान पार्श्वनाथ मंदिर, सुगनजी महाराज का उपासरा में सामूहिक सामयिक कर उनका स्मरण वंदन किया गया।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!