Bikaner Live

लोकसभा आम चुनाव 2024जिले के 26 मतदान केंद्रों के नामों में किया परिवर्तन या सुधार

बीकानेर,18 मार्च। जिले के चार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के 26 मतदान केंद्रों के नाम में परिवर्तन अथवा सुधारे किए गए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी नम्रता वृष्णि ने बताया कि बीकानेर के सातों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान केंद्रों के नाम में परिवर्तन, संशोधन तथा त्रुटिसुधार के प्रस्ताव मांगे गए थे। इस दौरान कुल 26 केंद्रों के प्रस्ताव प्राप्त हुए। रिटर्निंग अधिकारी हैंडबुक 2019 के अध्याय 2 के प्रावधानों के तहत बीकानेर पश्चिम के 05, बीकानेर पूर्व के 14, कोलायत के 04 तथा नोखा विधानसभा क्षेत्र में 04 मतदान केंद्रों के नाम परिवर्तित किए गए हैं। खाजूवाला, लूणकरणसर और श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र से किसी मतदान केंद्र के नाम परिवर्तन या सुधार के प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुए।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!