Bikaner Live

सूरत में श्रीडूंगरगढ़ प्रवासियों द्वारा होगा होली पर विशेष आयोजन

✍️तोलाराम मारू
श्री डूंगरगढ़ नागरिक परिषद सूरत द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 23 मार्च शनिवार को बड़े ही धूम धाम से श्री माधव फार्म कैपिटल स्क्वेयर के पीछे पर्वत पटिया मगोब में मनाया जाएगा । गोविन्द राम राठी जयप्रकाश तापड़िया कमल राठी तथा श्याम सुंदर मोहता ने संयुक्त रूप से बताया कि कार्यक्रम सांय 5:30 बजे से रात्रि 10:30 बजे तक रहेगा जिसमें फागुन के गीतों की बहार रहेगी। जिसमें उपस्थित जन उत्साह पूर्वक भाग लेंगे।केसरिया ठंडाई के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन रहेगा श्रीडूगरगढ़ के सभी मेधावी प्रतिभावान छात्र जो 90% अंक से अधिक लेकर आए हैं तथा सभी डिग्री होल्डर बच्चो का सम्मान किया जाएगा ,सभी बच्चे अपनी मार्कशीट कमल राठी या आलोक बरडीया को जमा करा सकते है कार्यक्रम के दौरान फूलों की होली भी खेली जाएगी । जिसमें सभी श्रीडूंगरगढ़ नागरिक परिषद के लोग सादर आमंत्रित है। रेल सेवा संघर्ष समिति श्रीडूंगरगढ़ के अध्यक्ष तोलाराम मारू ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ निवासी सूरत प्रवासी बन्धुओं द्वारा हर साल ऐसा भव्य आकर्षक कार्यक्रम होता रहा है।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!