Bikaner Live

सत्संग भवन में 579 वे लंगर का आयोजन श्री रूद्र हनुमान सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गुरु अर्जुन दास जी द्वारा

श्रीगंगानगर 18 मार्च : श्री गुरु अर्जुन दास सत्संग भवन के संस्थापक एवं श्री रूद्र हनुमान सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गुरु अर्जुन दास जी द्वारा रविवार को सत्संग भवन में 579 वे लंगर का आयोजन किया गया। लंगर मे दुध मलाई ड्राई फ्रूट्स युक्त व मेवा मिक्स मीठा चावल का वितरण किया गया। समिति द्वारा सेवाएं श्री गुरु अर्जुन दास, हुक्मी देवी, संगठन मंत्री सतपाल कोर, अनुज मल्होत्रा,पडित नरेश शर्मा, आशा रानी, सुभाष छाबडा,एमडी सतीश, राजरानी, दिया, खुशी, निशा, अभिषेक कमलजीत भुल्लर नवनीत मलोट, मिकी ,सुमन, साहिल, देवेंद्र, संजु, यशपाल, पुनम, छिद्र पाल, जस्न कोर कमलजीत सिंह, विडंग महेंद्र भटेजा कुशाल घडोला व अन्य सदस्यों द्वारा दी गई। सभी ने तन मन से सेवा दी।

श्री गुरु का अर्जुन दास जी द्वारा होली की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा गया कि “होली जलाने का आध्यात्मिक महत्व यह है कि हम अपने अंदर की बुराईयों कोल जलाकर सदाचारी जीवन व्यतीत करें तथा जिस प्रकार हम बाहर एक-दूसरे पर रंग व गुलाल डालकर इस त्योहार को मनाते हैं, उसी प्रकार हम पूर्ण गुरु की सहायता से ध्यान-अभ्यास द्वारा अपने अंतर में प्रभु के विभिन्न रंगों को देखकर सच्ची होली अपने अंतर में खेलें।इस त्योहार का एक अन्य पहलू एक दूसरे पर रंग लगाना भी है. त्योहार पर लोग सफेद कपड़े पहनते हैं।जिस प्रकार सफेद रंग में अन्य सभी रंग शामिल हैं। इसी तरह, परमेश्वर हम सबके भीतर है।जिस प्रकार सफेद रंग सभी रंगों का स्रोत है उसी प्रकार परमेश्वर सारी सृष्टि का स्रोत है। अपनी भीतर ही परमात्मा को खोजें। होली पर हानिकारक रासायनिक रंगों से बचे। फूलों से होली खेले और हर्बल रंगों का उपयोग करें। अपना व दूसरे के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। देशहित में अपना अमूल्य योगदान दे।”
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गुरु अर्जुन दास

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!