Bikaner Live

श्री माँ सती माता ती मंदिर में मंगल पाठ एवं फागोत्सव, फूलों की होली

बुलाकीदास अग्रवाल ने बताया कि संवत् 1694, मिगसर सुदी अष्टमी, बुधवार को श्री माँ पाना सती अपने पुत्र जसवंत जी के असामयिक मृत्यु के पष्चात् उनके साथ बीकानेर में सती हुई थी। आयोजन से जुड़े केदारनाथ अग्रवाल ने बताया कि फागण सुदी दशमी, 2080, मार्च 2024, मंगलवार को नत्थूसर गेट के बाहर स्थित हाडी कुंडी बगेची, सती माता मंदिर में अग्रवाल समाज गर्ग गोत्र की कुलदेवी श्री माँ सती माताजी के मंदिर में 30 वां संगीतमय मंगल पाठ भव्यता से होगा। आयोजन के दौरान सुबह श्री माँ सती माता जी का अभिषेक, पूजन, फूलों का श्रृंगार किया जायेगा। श्री माँ सती माता मंगल पाठ समिति, बीकानेर के मनोज गोयल ने बताया कि दोपहर में ज्योत प्रज्जवलन से मंगल पाठ प्रारंभ होंगा। संगीतमय मंगल पाठ का जशोदा - पूजा अग्रवाल एवं भक्त जनो द्वारा गायन किया जायेगा। सायं काल में फागोत्सव एवं फूलों की होली खेली जायेगी। राजू बाबू ने बताया कि सायं काल 108 दीपमालिकाएं, प्रसाद का भोग एवं भव्य आरती की जायेगी। गौरव चैधरी के बताया कि कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिये सभी कार्यकर्ता व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभालेंगे।

आयोजन कर्ता: श्री माँ सती माता मंगल पाठ समिति, बीकानेर

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!