Bikaner Live

वरिष्ठ रंगकर्मी ओम सोनी अस्वस्थ, अस्पताल में भर्ती


राजस्थान के वरिष्ठ रंगकर्मियों में से एक ओम सोनी के लिवर में ट्यूमर हो गया। गत लगभग 3 महीनों से पेट में दर्द तथा कमजोरी महसूस कर रहे ओम सोनी के लिवर में कैंसर बताया गया है।
वर्तमान में बीकानेर के आचार्य तुलसी कैंसर रिसर्च सेंटर में वरिष्ठ कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुरेन्द्र बेनीवाल तथा डॉक्टर पंकज टांटिया की देख रेख में उनका उपचार चल रहा है।
हिन्दी रंगमंच के वरिष्ठतम अभिनेता रहे ओम सोनी ने अनेकों नाटकों, धारावाहिकों तथा फ़िल्म में अपने अभिनय के दम पर एक अलग पहचान बनाई। बीकानेर में बने वृहद स्तर के रविंद्र रंगमंच के लिए भी सोनी ने लम्बा संघर्ष किया था।

उनके अस्वस्थ होने की सूचना मिलने पर संगीत और रंगमंच के उनके साथी कलाकार, राजनेता व अनेकों गणमान्य लोग उनकी कुशलक्षेम पूछने अस्पताल पहुंचने लगे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!