Bikaner Live

*जिला कलक्टर ने कोलायत तहसील के कोटड़ी पटवार मंडल में फसल कटाई प्रयोग का किया निरीक्षण*

बीकानेर, 21 मार्च। जिले में रबी फसलों की कटाई प्रारंभ हो चुकी है एवं फसलों के उत्पादन का अनुमान लगाने के लिए राजस्व फसल कटाई प्रयोग संपादित किया जा रहे हैं। जिले में रबी फसलों सरसों, चना, गेहूं, तारामीरा, जौ, इसबगोल, मेथी व जीरा फसल के कुल 6168 फसल कटाई प्रयोग सीसीई ऐप के माध्यम से आयोजित हो रहे हैं। गेहूं, सरसों व चना फसल के लिए सर्वाधिक 1248–1248 फसल कटाई प्रयोग आयोजित होने जा रहे है। फसल कटाई प्रयोग आयोजन का मुख्य उद्देश्य फसलों के उत्पादकता का अनुमान लगाना है । सभी फसल कटाई प्रयोग भारत सरकार द्वारा बनाए गए सीसीई ऐप के माध्यम से ऑनलाइन संपादित किये जा रहे हैं। फसल कटाई प्रयोग राजस्व एवं कृषि विभाग द्वारा संयुक्त रूप से जिला प्रशासन एवं आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग की देख रेख में संपादित किया जा रहे है। जिले में अब तक 3662 फसल कटाई प्रयोग संपादित किया जा चुके हैं। फसल कटाई प्रयोग के निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर नमृता वृष्णि ने खसरा चयन प्रक्रिया, प्लॉट चयन प्रक्रिया एवं फसल कटाई विधि पर विस्तृत चर्चा की एवं निर्देशित किया कि सभी फसल कटाई प्रयोग रिवेन्यू बोर्ड द्वारा निर्धारित मापदंड अनुसार ऑनलाइन सीसीई ऐप के माध्यम से संपादित किया जाना सुनिश्चित करें। फसल कटाई प्रयोग के निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर नमृता वृष्णि के साथ पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम, सीईओ जिला परिषद सोहनलाल, उपखंड अधिकारी कोलायत राजेंद्र, संयुक्त निदेशक कृषि कैलाश चौधरी, सहायक निदेशक भैराराम गोदारा, अमर सिंह गिल, कृषि अधिकारी मुकेश गहलोत, डॉ मानाराम जाखड़, आनन्द हटीला, संदेश पुरोहित, ऋषि राज सहित बीमा कंपनी प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!