Bikaner Live

*मेगा पीटीएम के दौरान अभिभावकों को मतदान के लिए किया प्रेरित*

बीकानेर, 22 मार्च। शिक्षा विभाग द्वारा शुक्रवार को पूरे जिले के सरकारी विद्यालयों में मेगा-पीटीएम आयोजित हुई।
इस दौरान अभिभावकों को शत-प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक किया गया। इसके लिए स्कूल स्तर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन हुआ।
उप जिला शिक्षा अधिकारी (शाशि) और शिक्षा विभाग के स्वीप प्रभारी अधिकारी अनिल बोड़ा ने बताया कि स्कूलों की प्रार्थना सभा के दौरान विद्यार्थियों को मतदान के बारे में बताया गया। मुरलीधर नगर के अंग्रेजी माध्यम में नारा लेखन, रंगोली और शपथ कार्यक्रम हुए। बोड़ा ने बताया कि श्रीरामसर उच्च माध्यमिक विद्यालय, सर्वोदय बस्ती स्कूल, कोचरों के चौक स्थित स्कूलों में जागरूकता की विभिन्न गतिविधियां हुई। मेगा पीटीएम में शामिल होने विद्यालयों में आए अभिभावकों को शत-प्रतिशत मतदान के लिए शपथ करवाई गई। कोचरोंं के चौक विद्यालय और सूरसागर अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में अभिभावकों को होम वोटिंग और ईवीएम प्रयोग की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि बामनवाली स्थित स्कूल में मेगा पीटीएम का निरीक्षण मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र कुमार शर्मा ने किया। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा मतदाता जागरूकता के लिए सतत गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

error: Content is protected !!