Bikaner Live

*फागणिया फुटबॉल में कलाकारों ने की शत प्रतिशत मतदान की अपील*

बीकानेर, 22 मार्च। धरणीधर ग्राउंड में शुक्रवार को हुए फागणिया फुटबॉल मुकाबले के दौरान विभिन्न स्वांग का रूप धरे कलाकारों ने 19 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान किया।
इस दौरान विभिन्न देवी देवता, पुलिस, डॉक्टर, वकील, राजस्थानी दंपति, बॉलर, संन्यासी, जोकर और विभिन्न कलाकारों ने कहा कि होली की तरह लोकतंत्र के महा त्योहार में भी सभी मतदाता पूरे उत्साह के साथ भागीदारी निभाएं। इस दौरान कलाकारों ने शत प्रतिशत मतदान की शपथ ली। कार्यक्रम स्थल पर बैनर्स के माध्यम से विभिन्न मोबाइल एप्स, निर्वाचन तिथि आदि की जानकारी भी दी गई। इस दौरान स्वीप प्रकोष्ठ के गोपाल जोशी मौजूद रहे।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

error: Content is protected !!