Bikaner Live

जेठानंद व्यास का स्वागत अभिनन्दन…

बीकानेर। मौहल्ला विकास स्वच्छ भारत संस्थापक समिति भीनासर द्वारा मालुओं का मौहल्ला स्थित बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास का स्वागत अभिनन्दन किया गया। स्वागत कार्यक्रम आयोजक रामकिशन उपाध्याय (महाराज) ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि पश्चिम क्षेत्र के वार्ड नम्बर 4 के गणमान्य लोगों के द्वारा विधायक जेठानन्द व्यास का माला, सांफा एवं मोमेंटो देकर स्वागत किया,इस अवसर पर मोहल्ले वासियों के द्वारा उनसे वार्ड की मूलभूत समस्याओं के निराकरण की भी मांग की। स्वागतकर्ता में किसन जोशी,रामलाल , हरिनारायण , मोहनलाल, भंवरलाल, जयकिशन,जसराज, राजकुमार उपाध्याय कोलासर, मूलचंद, पुखराज उपाध्याय आदि मौजूद थे।

इस अवसर पर विधायक जेठानन्द व्यास को प्रतिक चिन्ह मोमेंटो में भीनासर नगर का ऐतिहासिक दृश्य एवं पर्यावरण अराध्य भीनासर सन् 1885 से सेवा संगठन सहयोग के प्रतीक आभार के अक्षत -सेवा संगठन का प्रतीक चिन्ह से मोहल्ले वासियों के द्वारा नवाजा गया।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

error: Content is protected !!