Bikaner Live

होली स्नेह मिलन कार्यक्रम

बीकानेर , 24 मार्च । महावीर इंटरनेशनल बीकानेर की ओर से पिछले एक वर्ष के दौरान सेवा कार्य पर लगभग 21 लाख रुपए खर्च किए गए।

अध्यक्ष नरेंद्र सुराणा की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित साधारण सभा और होली स्नेह मिलन कार्यक्रम में यह जानकारी दी गई। सचिव संतोष बांठिया बताया की सदस्यों के सक्रिय सहयोग से 60 लोगों की नेत्र चिकित्सा जांच और 5 लोगों की शल्य चिकित्सा कराई गई। करीब 30 दिव्यांगजनों के हाथ पैर सहित कृत्रिम उपकरण लगाए गए। सेवा कार्य के तहत विभिन्न स्थानों पर 350 पौधे लगाए गए तथा 1500 बेबी किट वितरित किए गए।

कार्यक्रम निकटवर्ती पुष्प वीर रिजॉर्ट में हुआ।स्नेह मिलन के तहत चंग पार्टी ने होली के गीतों से सभा को समां बांध दिया। चंग की थाप के साथ गीतों को धुन पर लोग थिरकते रहे। कार्यक्रम के अंत में होली को शुभकामनाओं के साथ सभी ने विदा ली।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!