Bikaner Live

पुष्करणा ब्राह्मण चिकित्सा प्रकोष्ठ का होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित


चिकित्सा क्षेत्र की 200 पुष्करणा प्रतिभाएं सम्मानित

बीकानेर। पुष्करणा ब्राह्मण समाज के चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा स्थानीय धरणीधर सभागार में होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जेठानंद व्यास ने चिकित्सा क्षेत्र में पुष्करणा बंधुओं के बढ़ते प्रतिनिधित्व और दी जा रही श्रेष्ठ मानवीय सेवाओं को सराहा। चिकित्सा क्षेत्र में समाज के प्रतिनिधित्व को और आगे बढ़ाने तथा अधिकाधिक युवाओं को प्री मेडिकल परीक्षाओं की तैयारी हेतु सुविधा उपलब्ध करवाने पर मंथन हुआ। समारोह में चिकित्सा सेवा से जुड़े सरकारी व निजी क्षेत्र की लगभग 200 पुष्करणा ब्राह्मण प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष रामकिशन आचार्य,  विशिष्ट अतिथि डॉ रेखा आचार्य व डॉ एसएन हर्ष द्वारा एकजुट होकर श्रेष्ठ मानव सेवाएं देने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में डॉ आरके व्यास, डॉ अमित व्यास सहित पुष्करणा समाज के चिकित्सा अधिकारी, नर्सिंग कर्मचारी, पैरामेडिकल स्टाफ, लेखाधिकारी, मंत्रालयिक कर्मचारी, एनएचएम कर्मी, निजी क्षेत्र के कर्मचारी व मेडिकल से जुड़े व्यापारी प्रतिभागी बने। डॉ राहुल हर्ष द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन ज्योति प्रकाश रंगा ने किया। समारोह की संकल्पना व  प्रबंधन डॉ राहुल हर्ष व डॉ सुनील हर्ष के नेतृत्व में अमित व्यास, डॉ सुधांशु व्यास, डॉ राजकुमार कल्ला, महेश पुरोहित, गोविंद जोशी, दिनेश पुरोहित सहित आयोजन समिति द्वारा किया गया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!