Bikaner Live

पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी का स्वास्थ्य पूछने अर्जुनराम मेघवाल पहुंचे पीबीएम हार्ट हॉस्पिटल

बीकानेर: पूर्व सिंचाई मंत्री देवीसिंह भाटी अस्वस्थ, हार्ट अस्पताल में भर्ती, अर्जुनराम मेघवाल पर्चा भरने के बाद सीधे पहुंचे अस्पताल, स्वास्थ्य की ली जानकारी

बीकानेर डॉ आशीष जोशी के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम उनके इलाज में जुटी है। उधर इसकी सूचना मिलने के साथ बीकानेर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल अपना नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने के बाद सीधे पीबीएम के हार्ट सेन्टर पहुंचे। उन्होंने भाटी व चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।
बताया जा रहा है कि बुधवार को पूर्व सिंचाई मंत्री भाटी की अचानक तबीयत खराब हो गई। भाटी को पेट में परेशानी की शिकायत आई तो तुरंत उन्हें पीबीएम के हार्ट सेन्टर ले जाया गया। जहां उनको भर्ती कर लिया गया। डॉ आशीष जोशी उनका इलाज कर रहे है। उधर भाटी के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी जैसे ही जिला कलक्ट्रेट में पर्चा भरने के लिए पहुंचे भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल को मिली तो तुरंत वे उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए पीबीएम के हार्ट सेन्टर पहुंचे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!