बीकानेर। आल इंडिया मीडिया एसोसिएशन (AIMA) के बीकानेर जिलाध्यक्ष पद पर पत्रकार – शिक्षाविद् गिरिराज खैरीवाल निर्वाचित घोषित* किए गए हैं। संस्था के पूरे देश के लिए जिलाध्यक्ष पद हेतु 17 मार्च 2024 को आनलाइन वोटिंग हुई थी। उस दौरान बीकानेर जिले में संस्था के 257 सदस्यों में से 199 सदस्यों ने अपने अपने वोट डाले। चुनाव परिणामों की आनलाइन घोषणा बुधवार, 27 मार्च 2024 को दोपहर लगभग 1 बजे की गयी। 199 में से खैरीवाल को 151 वोट हासिल हुए हैं जबकि उनके निकटतम उम्मीदवार प्रकाशचंद सामसुखा को 24 वोट ही मिले। दो अन्य उम्मीदवारों संजय सांखला को 20 तथा असगर अली को 4 वोट मिले। परिणाम की घोषणा के पश्चात खैरीवाल ने सभी मतदाता सदस्यों का तहेदिल आभार प्रकट किया है । कानून और अपराध राष्ट्रीय मासिक पत्रिका के ब्यूरो चीफ शिवराज पंचारिया ने हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीऔर अपने शुभचिंतकों के प्रति भी धन्यवाद ज्ञापित किया है।














