Bikaner Live

*गीता बलवदा को डॉक्टरेट की उपाधि*

बीकानेर, 27 मार्च। शिक्षिका गीता बलवदा ने सरदारशहर के उच्च अध्ययन शिक्षण संस्थान गांधी विद्या मंदिर से “उच्च माध्यमिक स्तर पर शिक्षकरत आरक्षित एवं सामान्य वर्ग के शिक्षकों की व्यावसायिक संतुष्टि एवं शिक्षक प्रतिबद्धता का तुलनात्मक अध्ययन” विषय पर पी.एच.डी की उपाधि प्राप्त की है। राजकीय शिक्षक टी टी कालेज बीकानेर में शिक्षिका गीता बलवदा ने विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय की प्रोफेसर डॉ सरिता शर्मा के निर्देशन में पीएचडी की है। श्रीमती गीता द्वारा शिक्षकों की व्यावसायिक संतुष्टि एवं शिक्षक प्रतिबद्धता को मापने के लिए टी.जे.एस.एस व टी.टी.ई.एस उपकरण भी विकसित किए गए हैं। शोध अवधि के दौरान गीता के विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में शिक्षा संबंधी चार शोध पत्र प्रकाशित हुए हैं।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!