Bikaner Live

एसजेपीएस : नवागंतुकों का ऑरिअन्टेशन कार्यक्रम से किया भव्य स्वागत।

दिनांक 03 अप्रैल ,2024 श्री जैन पब्लिक स्कूल बीकानेर में ऑरिअन्टेशन कार्यक्रम रखा गया जिसमें सर्वप्रथम अभिभावकगण एवं नवागंतुकों का पारंपरिक रूप से तिलक लगाकर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत शाला अध्यक्ष श्री विजय कुमार जी कोचर,सचिव सी ए माणक कोचर,समिति सदस्य श्री निर्मल जी पारख, प्रधानाचार्या रूपश्री सिपानी शाला प्रबंधक श्री विश्वजीत गौड़ एवं कुछ अभिभावकगण ने दीप प्रज्वलन,नवकार महामंत्र एवं सरस्वती वंदना के साथ ही के जी कक्षा द्वारा मोहक अंदाज में गणेश वंदना प्रस्तुत की गई।

शालाध्यक्ष ने भावी पीढ़ी की पौध को एक संस्कारित अनुशासित और आधुनिक शिक्षा से उनका सर्वांगीण विकास करने बल दिया, साथ ही शाला के बेहतर विकास के लिए अभिभावकों के सुझावों पर अमल करने के लिए आश्वस्त किया।

विद्यार्थियों द्वारा स्वागत गीत, नृत्य, फ्रेंच भाषा की लघु नाटिका, हैरतअंगेज़ तैक्वाडो स्टंट एवं ऑर्केस्ट्रा पर संगीत का अद्भुत एवं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया वहीं अभिभावकगण के लिए प्रतिस्पर्धात्मक खेलों का आयोजन कर विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए।

प्रधानाचार्या रूपश्री सिपानी ने विद्यालय के उत्तरोत्तर विकास और शिक्षण के बढ़ते आयाम को पीपीटी के माध्यम से दर्शाते हुए अपने अभिभाषण में विद्यार्थियों द्वारा शिक्षण के आधारभूत सोपान में प्रवेश करने पर हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उपस्थित अभिभावकगण का शाला के प्रति उनके विश्वास और सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी शाला के परंपरागत व्यवहार के बने रहने के प्रति आश्वस्त किया।

शाला सचिव ने बच्चों के सुबह उठने की समस्या को उनकी रूचि से जोड़कर स्कूल जाने को प्रेरित करने तथा मदर टीचर ग्रुप में अनुभव व आधुनिकता का सामंजस्य बताते हुए मनोवैज्ञानिक तरीके से शिक्षण का विकास क्रम बनाए रखने के लिए अभिभावकों को शाला परिवार की ओर से आश्वस्त किया।

सीईओ सीमा जैन ने विद्यार्थियों को प्रथम सोपान में प्रवेश करने एवं भविष्य में सफलता अर्जित करने हेतु अग्रिम शुभकामनाएँ प्रेषित की।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 163 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात: केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल एवं विधायक श्री ताराचंद सारस्वत ने किए लोकार्पण व शिलान्यास

Read More »
error: Content is protected !!