Bikaner Live

*भारतीय नववर्ष पर वीर सावरकर समिति द्वारा भव्य दीपोत्सव का आयोजन*

बीकानेर। भारतीय नववर्ष के अवसर पर आगामी 9 अप्रैल को वीर सावरकर पर्यावरण सेवा समिति द्वारा प्रतिवर्ष की भांति सूरसागर झील पर भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

समिति के वरिष्ठ सदस्य पूर्व पार्षद उम्मेद सिंह राजपुरोहित ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति समस्त सनातन प्रेमियों के सहयोग से 9 अप्रेल को सूरसागर झील पर सायं 7 बजे 11000 दीप प्रज्वलन के साथ भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
इस बाबत समिति के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य के नेतृत्व में जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर कार्यक्रम की सूचना के साथ अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल में डॉ. आचार्य के साथ उम्मेद सिंह राजपुरोहित, विजय सिंह पड़िहार और विनय सिन्हा शामिल रहे।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 163 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात: केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल एवं विधायक श्री ताराचंद सारस्वत ने किए लोकार्पण व शिलान्यास

Read More »
error: Content is protected !!