Bikaner Live

*विवेकानंद पार्क में सफाई की सेवा सत्संग कीर्तन कर कर मनाया जन्मदिन- श्री रूद्र हनुमान सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गुरु अर्जुन दास जी का जन्मदिन*

7 अप्रैल, बीकानेर श्री गुरु अर्जुन दास सत्संग भवन के संस्थापक एवं श्री रूद्र हनुमान सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गुरु अर्जुन दास जी का जन्मदिन 7 अप्रैल को बड़ी ही धूमधाम के साथ बनाया गया। शाखा बीकानेर में भी इस उपलक्ष में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें स्वामी विवेकानंद पार्क में सफाई

अभियान कार्यक्रम चलाया गया, लगभग डेढ़ घंटे तक सफाई अभियान चला और पार्क की काया ही बदल गई। सफाई के बाद पार्क में पौधे भी लगाए गए, जिनका संरक्षण भी किया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण अभिषेक गुप्ता ने इस अभियान से प्रशासन का ध्यान स्वामी विवेकानंद पार्क की तरफ खींचने की कोशिश की। संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष श्री गुरु अर्जुन दास जी के जन्मदिन के उपलक्ष में सवा घंटे का राम नाम कीर्तन व सत्संग किया गया व प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने सत प्रतिशत मतदान का संकल्प लिया। कार्यक्रम में समिति के अभिषेक गुप्ता, उषा गुप्ता, बसंत किराडू, दिलीप कुमार, सोनू स्वामी, बाल मुकुंद, वैभव गुप्ता, हिमांशी गुप्ता, गणेश, अरुण यादव, मीना अग्रवाल, राधा रानी व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 163 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात: केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल एवं विधायक श्री ताराचंद सारस्वत ने किए लोकार्पण व शिलान्यास

Read More »
error: Content is protected !!