Bikaner Live

उदयरामसर के भगवान कुंथुनाथ मंदिर में भक्ति संगीत केसामूहिक स्नात्र महोत्सव


बीकानेर, 7 अप्रेल। श्री चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास के तत्वावधान श्री जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ संघ से सम्बद्ध ज्ञान वाटिका के बच्चे रविवारीय जिनालय दर्शन, वंदन व पूजन कार्यक्रम के तहत रविवार को उदयरामसर के भगवान कुंथुनाथ मंदिर में भक्ति संगीत के साथ शांति स्नात्र पूजा की गई। पूजा मेंं उदयरामसर, भीनासर, गंगाशहर व बीकानेर के बच्चों व उनके अभिभावकों ने हिस्सा लिया।
श्री चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास के अध्यक्ष निर्मल धारीवाल ने बताया कि ज्ञान वाटिका की श्रीमती सुनीता नाहटा, रविवारीय जिनालय पूजा अभियान के संयोजक पवन खजांची व ज्ञानजी सेठिया के नेतृत्व में बच्चे शांति कलश किया गया। बच्चों ने भगवान पार्श्वनाथ, शंखेश्वर पार्श्वनाथ, देवी पदमावती, आशापुरा, नाकोड़ा भैरव, शांति गुरुदेव, दादा गुरुदेव जिन कुशल सूरीश्वरजी का भी वंदन पूजन किया ।
उन्होंने बताया कि जैन धर्म के 17 वें तीर्थंकर भगवान कुंथुनाथजी के करीब एक सौ वर्ष पुराने मंदिर में पूजा के दौरान गांव के सभी पंथ व समुदाय के जैन बंधुओं ने ज्ञान वाटिका के बच्चों की मंत्रोच्चारण की शैली, भाव के साथ भक्ति गीतों प्रस्तुतियों की सराहना की। पूजा में शांमिल बच्चों व उनके अभिभावकों का सुश्रावक हेमराज, मुकेश छाजेड़, राजेन्द्र कुमार, हेमंत खजांची, भीखमचंद नाहटा परिवार, जतनमल नाहटा, स्वरूप चंद, भंवर लाल खजांची, हरी सिंह, विमला देवी पारख तथा निर्मल-मोहित धारीवाल परिवार की ओर से प्रभावना से अभिनंदन किया गया। गांव के जैन परिवारों व श्रीकुंथूनाथ जैन मंदिर ट्रस्ट ने बच्चों का सत्कार किया।
दादा गुरुदेव श्री जिन कुशल सूरी की पूजा आज
नाल दादाबाड़ी में स्थित भगवान पद्म प्रभु और दादा गुरुदेव जिन कुशल सूरीश्वरजी की अमावस्या सोमवार को भक्ति संगीत के साथ पूजा की जाएगी। श्री जिनेश्वर युवक परिषद के अध्यक्ष संदीप मुसरफ व मंत्री मनीष नाहटा ने बताया कि नाल दादाबाड़ी जाने के लिए दोपहर सवा बारह बजे कोचरों की दादाबाड़ी के एक बस व छोटे वाहन रवाना होंगे। अनेक श्रावक-श्राविकाएं अपने साधनों से नाल पहुंचेंगे। उन्होंने जिनेश्वर युवक परिषद के सभी कार्यकर्ताओं को सपरिवार पूजा में शामिल होने की अपील की है। पूजा के बाद शाम साढ़े चार बजे से सूर्यास्त तक प्रसाद की व्यवस्था रहेगी।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 163 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात: केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल एवं विधायक श्री ताराचंद सारस्वत ने किए लोकार्पण व शिलान्यास

Read More »
error: Content is protected !!