Bikaner Live

माइक्रो ऑब्जर्वर का हुआ द्वितीय रेंडमाइजेशन


बीकानेर, 8 अप्रैल। लोकसभा आम चुनाव के मद्देनजर नियुक्त होने वाले माइक्रो ऑब्जर्वर का द्वितीय रेंडमाइजेशन सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नम्रता वृष्णि तथा सामान्य पर्यवेक्षक श्री सौरभ भगत, व्यय अनुवीक्षण पर्यवेक्षक श्री अजीत कुमार और श्री अंकुश एस. की मौजूदगी में कलक्ट्रेट सभागार में हुआ। उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. दूली चंद मीणा ने बताया कि जिले में कुल 100 माइक्रो ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं। इनमें 77 एक्टिव तथा 23 रिजर्व माइक्रो ऑब्जर्वर हैं। उन्होंने बताया कि खाजूवाला के 16, बीकानेर पश्चिम के लिए 2, बीकानेर पूर्व के लिए 13, कोलायत के लिए 14, लूणकरणसर के लिए 12, श्रीडूंगरगढ़ के लिए 1 और नोखा के लिए 19 एक्टिव माइक्रो ऑब्जर्वर की नियुक्ति की गई है। इस दौरान नियुक्ति प्रकोष्ठ प्रभारी प्रतिभा देवठिया, सह प्रभारी संकल्प शर्मा, डॉ. जयदीप दोगने आदि मौजूद रहे।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 163 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात: केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल एवं विधायक श्री ताराचंद सारस्वत ने किए लोकार्पण व शिलान्यास

Read More »
error: Content is protected !!