Bikaner Live

*वीर सावरकर पर्यावरण सेवा समिति द्वारा हिंदू नव वर्ष कि पूर्व संध्या पर ग्यारह हजार दीप प्रज्ज्वलित किए गए*

हर वर्ष कि भांति इस वर्ष भी वीर सावरकर पर्यावरण सेवा समिति द्वारा हिंदू नव वर्ष कि पूर्व संध्या पर जूनागढ़ किले के सामने सुर सागर झील में ग्यारह हजार दीप प्रज्ज्वलित किए गए ! इस कार्यकर्म की शुरुआत शिव बाड़ी के महंत स्वामी विमर्शानंद जी महाराज, बीकानेर पूर्व की लोकप्रिय विधायिका सिद्धि बाईसा, डूंगरगढ़ से विधायक ताराचंद सारस्वत, बीकानेर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सत्य प्रकाश आचार्य ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम भगवान की आरती कर के शुरुआत की !

इस अवसर पर हिंदू वादी और सनातन प्रेमी महिला शक्ति और पुरुषों ने आरती के पश्चात ग्यारह हजार दीप प्रज्ज्वलित किए ! कार्यक्रम को सफल बनाने में जूनागढ़ मंडल के पूर्व अध्यक्ष कैलाश पडिहार, जूनागढ़ मंडल के अध्यक्ष अजय खत्री ,ज्ञान जी यादव, श्याम सिंह हाडला, राजकुमार कुमार पंवार, स्वरूप सिंह मानना , जितेंद्र सिंह राजपुरोहित,मोहित राजपुरोहित, शंकर मेहरा, राजू सोनी, मदन मोदी, राजकुमार व्यास, अजीत सिंह आदि ने अपना योगदान दिया. कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए वीर सावरकर सेवा समिति के उमेद सिंह राजपुरोहित ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को सनातन धर्म और हिंदू संस्कृति के बारे में जागृति प्रदान करना है।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!