Bikaner Live

हिंदू नववर्ष कल से : निकलेगी धर्मयात्रा, होगी महाआरती

बीकानेर। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के अवसर पर भारत में हिंदू नववर्ष कल से शुरू हो रहा है। ऐसे में वासंतीय नवरात्रि की शुरुआत होगी और माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना की जाएगी। बीकानेर में इस दिन प्रतिवर्ष धर्म यात्रा का और महाआरती का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में मंगलवार को भी धर्मयात्रा की शुरुआत एमएम ग्राउंड से की होगी। जिसका समापन जूनागढ़ किले के आगे महाआरती के साथ किया जायेगा।

हिन्दू जागरण मंच की ओर से 9 अप्रेल को बीकानेर में नव संवत्सर प्रतिपदा पर धर्मयात्रा

और महाआरती का आयोजन किया जाएगा। जूनागढ़ के सामने नवसंवत्सर की संध्या पर मां भारती की महाआरती की जाएगी। पत्रकारों को जानकारी देते हुए मंच के प्रांतीय सलाहाकार समिति के सदस्य एडवोकेट शैलेश गुप्ता ने बताया कि यात्रा को लेकर लोगों में उत्साह भी चरम पर है। यात्रा एमएम ग्राउंड

हिंदू जागरण मंच आपका हार्दिक स्थान एक अभिस्ता

से शुरू होकर नत्थूसर गेट, बारहगुवाड़, मोहता चौक, तेलीवाड़ा, कोटगेट, केईएम रोड होती हुई जूनागढ़ किले के सामने पहुंचेगी। यहां संतों के प्रवचन होंगे और मां भारती की महाआरती का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस बार धर्मयात्रा से पूर्व हनुमान चालीसा

का पाठ किया जाएगा। गुप्ता ने बताया कि पुलिस की ओर से मॉडिफाइड डीजे पर रोक है, मोटरयान एक्ट की पालना पूरी तरह से की जाएगी। वाहनों में स्पीकर बजाने के लिए पुलिस प्रशासन ने सहमति दे रखी हैं। हिन्दू जागरण मंच के राजेन्द्र किराडू, महानगर सयोजक कैलाश भार्गव व अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू रहे, इसके बंदोबस्त किए जा रहे है।

इस बार धर्मयात्रा में नवाचार करते हुए देवी-देवताओं की सचेतन झांकियों को शामिल किया जा रहा है।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!