
बीकानेर। श्री विश्वकर्मा नाट्य संगीत कला संस्था द्वारा भारतीय हिन्दी विक्रम संवत नव वर्ष 2081 की पूर्व संध्या संध्या पर सोमवार को आयोजित स्थानीय टाउन हॉल में “मधुबन में राधिका नाचे रे” गीत संगीत कार्यक्रम में सदाबहार क्लासिकल धार्मिक हिन्दी फिल्मी गीतों एवं मधुबन में राधिका नाचे कार्यक्रम के टाईटल सॉन्ग गीत पर स्थानीय बालिका कलाकारो द्वारा भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में मौजूद सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम आयोजक संस्था के अध्यक्ष मेघराज नागल ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वन्दना से की गई।
इस के बाद स्थानीय कलाकार जिनमें सुनील दत्त नागल, मेघराज नागल, ओलिवर नानक, उदय सिंह, रामकिशोर यादव, कमल कान्त सोनी, पूनम चंद सियोता, सुनील शादी, रवि भल्ला , अयोध्या प्रसाद शर्मा, उर्मिला शर्मा, सविता पुरोहित, राजेन्द्र बोथरा, सरोज सहित आदि कलाकारों ने अपने गीतों की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में सखा संगम अध्यक्ष एवं समाज सेवी एनडी रंगा, समाज सेवी दिनेश अग्रवाल, व्यवसायी रामरतन धारणिया, ऐडवोकेट सुरेश ओझा, जय सिंह चौहान, पूर्व पार्षद सुनील बांठिया, समाज सेवी मनोज कुमार मोदी, त्रिलोक सिंह चौहान,संगीता शेखावत, सैय्यद अख्तर अली, कॉमेडियन के.के. रंगा, ओपी आनंद स्वामी, प्रेमलता, जितेंद्र व्यास , अशोक पारीक सहित आदि गणमान्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम मंच संचालन हेमलता माथुर ने किया।















