Bikaner Live

बाप पहुंचे श्रीविश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड चैयरमेनरामगोपाल सुथार का गर्मजोशी से स्वागत

बाप / फलौदी । श्रीविश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड चैयरमेन रामगोपाल सुथार आज रविवार को बाड़मेर-बालोतरा यात्रा के दौरान बाप पहुंचे जहां भाजपा कार्यकर्ताओं और सुथारा समाज के लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर उन्होने कहा कि हमें संगठित रहकर संगठन का कार्य करना है।उन्होने कहा कि पीएम मोदी ने पीएम श्रीविश्वकर्मा योजना के रूप में  कामगार वर्ग को शानदार तोहफा दिया है। इस योजना का हमे मिलकर अंतिम व्यक्ति तंक लाभ दिलाने का प्रयास करना है । बाप के कानासर चौराहा पर स्थित गोपीलाल पालीवाल मार्केट में भाजपा वरिष्ठ नेता किशनलाल पालीवाल व सुथार समाज छात्रावास अध्यक्ष प्रेमराज सुथार आयोजित स्वागत कार्यक्रम में भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष मुरलीधर दर्जी,जसराज सुथार,भंवरलाल सुथार, एडवोकेट मदनगोपाल शर्मा, सांगाराम सुथार, चंपालाल राईका, महेंद्र खत्री, मदनलाल सुथार, पुरषोतम राजपुरोहित, चंपालाल सुथार, मोती पालीवाल मीडिया प्रभारी, रवि पालीवाल, ओमप्रकाश पालीवाल, कैलाश सुथार, पार्षद सुरेश सुथार, कमल सुथार, ओमप्रकाश मेघवाल, हिंडाल सरपंच बिलाल खान, मुख्तियार, गवरीशंकर, मदनलाल सुथार हीरालाल सुथार, जितेंद्र सुथार, मांगीलाल सेन, राजू दर्जी, रामचन्द्र सुथार, कन्हैया लाल सुथार समेत बड़ी तादाद में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। स्वागत कार्यक्रम के बाद रामगोपाल सुथार ने फलौदी स्थित सुथार छात्रावास का रामगोपाल सुथार ने अवलोकन कर कहा कि भारत का पहला भव्य छात्रावास देखने अवसर मिला।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 163 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात: केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल एवं विधायक श्री ताराचंद सारस्वत ने किए लोकार्पण व शिलान्यास

Read More »
error: Content is protected !!