Bikaner Live

गिरिराज बिस्सा बने बीकानेर जिला न्यायिक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष


बीकानेर 9 अप्रैल। बीकानेर में आज न्यायिक कर्मचारी संघ के चुनाव का नामांकन हुआ जिसमें निश्चित समय तक गिरिराज बिस्सा गोपाल कृष्ण नारायण जोशी एवं श्री देवेंद्र सिंह मेड़तिया ने अपना नामांकन किया। प्रांतीय प्रतिनिधि हेतु श्री रविंद्र सिंह सुमेर सिंह यादव प्रभु दयाल वर्मा रामकुमार हर्ष आशीष किराडू नारायण पुरोहित विपिन पुरोहित एवं कपिल ओझा ने अपना नामांकन भरा।
मुख्य चुनाव अधिकारी श्रीनाथ चंद्र रंगा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि नियत समय के पश्चात प्रांतीय प्रतिनिधि श्री आशीष करने ने श्री राम कुमार हर्ष के पक्ष में व कपिल देव ने श्री विपिन पुरोहित के पक्ष में अपना नामांकन वापस ले लिया जिसके आधार पर श्री आशीष किराडू और कपिल ओझा का नामांकन क्रमांक श्री राम कुमार एवं विपिन पुरोहित के पक्ष में निरस्त कर दिया गया। इस प्रकार प्रांतीय प्रतिनिधि के रूप में श्री रविंद्र सिंह सुमेर सिंह प्रभु दयाल वर्मा रामकुमार हर्ष नारायण पुरोहित और विपिन पुरोहित मनोनीत हुए।
श्री रंगा ने बताया कि जिला अध्यक्ष पद के लिए नियत समय तक कुल तीन नामांकन हुए जिनमें देवेंद्र मेरठिया के नामांकन पत्र में मतदाता सूची क्रमांक गलत अंकित करने व वांछित प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं करने पर उनका नामांकन निरस्त किया गया और गोपाल कृष्ण नारायण जोशी के नामांकन पत्र के साथ भी वांछित प्रमाण पत्र नहीं होने के कारण उनका नामांकन पत्र भी निरस्त किया गया अतः श्री गिरिराज बिस्सा एकमात्र उम्मीदवार रह ग ए जिन्हें निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया।
मुख्य चुनाव अधिकारी श्रीनाथ चंद्र गंगा ने नवनियुक्त सभी पदाधिकारी को अपनी शुभकामनाएं एवं बधाई दी इस अवसर पर बीकानेर जिला न्यायिक कर्मचारियों के सभी कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक चुनाव प्रक्रिया में भाग लियाऔर आने वाले समय में कहा कि कर्मचारियों की समस्याओ के लिए श्री गिरिराज बिस्सा अपना सहयोग प्रदान करेंगे श्री बिस्सा पूर्व में भी प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुके हैं।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 163 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात: केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल एवं विधायक श्री ताराचंद सारस्वत ने किए लोकार्पण व शिलान्यास

Read More »
error: Content is protected !!