Bikaner Live

नव संवत्सर पर मिठाई का वितरण, सर्व समाज से  मतदान दिवस पर वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने की अपील

बीकानेर। नव संवत्सर के मौके पर मंगलवार को स्थानीय गांधी पार्क स्थित” मानव अधिकार न्याय सुरक्षा संस्था अंखड आध्यात्मिक अलौकिक दिव्य संगठन” बीकानेर के संस्थापक संरक्षक जयसिंह चौहान के नेतृत्व में
आमजन को मिठाइयां बांटी गई और तिलक लगाकर सर्व समाज के मतदाताओं से मतदान दिवस 19 अप्रेल को सर्वाधिक वोटिंग कर मतदान बढ़ाने की अपील की । संरक्षक जयसिंह चौहान ने प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय हिन्दू नव वर्ष के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए अलग अलग से हमारी संस्था द्वारा हर साल प्रयास किए जाते रहे हैं, इस बार नव संवत्सर मनाने के साथ ही लोकतंत्र का महापर्व चुनाव भी आ रहा है। ऐसे में नवसंवत्सर के साथ ही बीकानेर लोकसभा क्षेत्र के आम मतदाताओं से मतदान दिवस पर भारी मतदान करने  के लिए भी अपील की है। इस अवसर पर कार्यक्रम में बैंक कर्मचारी नेता सुनील दत्त नागल, बोथरा कॉम्प्लेक्स मार्केट एसोसिएशन के संरक्षक अनिल पाहूजा, समाज सेवी एवं भारतीय जनता मजदूर संघ के बीकानेर जिला अध्यक्ष त्रिलोक सिंह चौहान, सखा संगम अध्यक्ष एनडी रंगा,पत्रकार सैयद अख्तर अली, मुकुंद खण्डेलवाल, कोयला गली के व्यापारी विजय शंकर गहलोत, अशोक पारीक, बालिका भावना, बालिका आशा, कैलाश सोकरिया, अभिमन्यु सिंह राजपुरोहित, बोबी सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं कार्यक्रम के दौरान भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष त्रिलोक सिंह चौहान ने सभी मजदूर श्रमिक भाईयों को मतदान दिवस के अवसर पर अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 163 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात: केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल एवं विधायक श्री ताराचंद सारस्वत ने किए लोकार्पण व शिलान्यास

Read More »
error: Content is protected !!