Bikaner Live

जो सनातन संस्कृति के साथ वैश्य उसके साथ: डॉ. अशोक अग्रवालअंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के बैनर तले वैश्य संवाद 2024 का हुआ आयोजन



बीकानेर शहर दिनांक 09.04.2024
अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा आयोजित वैश्य संवाद 2024 में महासम्मेलन के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि जो सनातन संस्कृति की रक्षा एवं सनातन धर्म की रक्षा के लिए काम करेगा
वैश्य समाज लोकसभा चुनाव में उन्हें ही शत प्रतिशत मतदान कर आगे बढाने का काम करेगा। जब-जब देश पर कोई संकट आया है, तब-तब वैश्य समाज ने राष्ट्र धर्म निभाते हुए राष्ट्रहित में अपना तन-मन-धन राष्ट्र के लिए न्यौछावर कर दिया।
वर्तमान में भारतवर्ष में हिन्दू व सनातन संस्कृति को नुकसान पहुंचाने वाली ताकतों को परास्त करने के लिये वैश्य समाज ने एकजुट होकर सनातन संस्कृति की रक्षा एव राष्ट्र उत्थान के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करने का निर्णय लिया
है। उन्होनें बताया कि जम्मू में आयोजित कार्य समिति बैठक के निर्णयानुसार वैश्य समाज के 365 घटक राष्ट्रहित में अपना मतदान करेंगे। महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष जुगल राठी ने डॉ. अशोक अग्रवाल की बात को आगे बढाते हुए कहा कि यह हमारा परम सौभाग्य है कि राष्ट्रवाद व सनातन
संस्कृति की रक्षार्थ हेतु जो निर्णय लिया गया है, उसमें बीकानेर लोकसभा क्षेत्र में रहने वाले सभी वैश्य वर्ग के लोगों में काफी उत्साह है।


महासम्मेलन के महामंत्री विजय बाफना ने बताया कि लोकतंत्र में मतदान करने का अधिकार स्वतंत्रता का अधिकार है परन्तु वर्तमान की परिस्थियों को देखते हुए सनातन संस्कृति को बचाने वाले संगठन को समर्थन करने का निर्णय

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 163 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात: केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल एवं विधायक श्री ताराचंद सारस्वत ने किए लोकार्पण व शिलान्यास

Read More »
error: Content is protected !!