Bikaner Live

महावीर रांका ने पुष्पवर्षा कर धर्मयात्रा का किया स्वागत


भाजपा नेता महावीर रांका द्वारा धर्मयात्रा के दौरान पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। जयश्रीराम व माँ भारती के जयकारों के साथ धर्मयात्रा में लोगों का उत्साह नजर आ रहा था। पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने हिन्दू नववर्ष व चैत्र नवरात्रा की सबको शुभकामनाएं देते हुए सौहार्द व उमंग के साथ नववर्ष मनाने की अपील की। भाजपा देहात कोषाध्यक्ष पवन महनोत ने बताया कि केईएम रोड स्थित प्रेमजी प्वाइंट पर धर्मयात्रा के दौरान डेढ़ क्विंटल टॉफियां व पुष्पवर्षा तथा जलसेवा कर लोगों का स्वागत किया गया। इस दौरान जितेन्द्र सिंह राजवी, युधिष्ठरसिंह भाटी, गणेशमल जाजड़ा, कैलाश पारीक, मुकेश मालू, ओमप्रकाश नायक, दिग्विजय पांडे, शंभु गहलोत, तेजाराम राव, आदर्श शर्मा, शिवलाल तेजी, पंकज गहलोत, ललितभान सोलंकी, विक्की चढ्ढा, रूपसिंह, विनोद मोदी, राजेन्द्र व्यास, नवरत्न सिसोदिया, सोहनलाल प्रजापत, गौरीशंकर देवड़ा, लक्की पंवार, प्रणव भोजक, राजेन्द्र चौहान, अर्पित तंवर, नरेन्द्र चंचल, अमर खंडेलवाल, युवराज भाटी, पंकज रांका, शक्तिसिंह राठौड़, तीर्थ तंवर, आनन्द शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 163 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात: केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल एवं विधायक श्री ताराचंद सारस्वत ने किए लोकार्पण व शिलान्यास

Read More »
error: Content is protected !!