Bikaner Live

नववर्ष धर्मयात्रा में भगवान श्रीराम, राष्ट्र भक्ति और सनातन धर्म चेतना की झलक


बीकानेर, 9 अप्रैल । हिन्दू जागरण मंच के तत्वाधान में नव विक्रम संवत् 2081 के पहले नवरात्रा व दिन निकली धर्मयात्रा में भगवान श्रीराम, राष्ट्रभक्ति का हजारों नर-नारियों ने श्रद्धा, उत्साह व उमंग के साथ भागीदारी निभाते हुए संदेश दिया। सनातन धर्म चेतना की भी झलक प्रस्तुत की। एम.एम.ग्राउंड से रवाना होकर शहर के विभिन्न प्रमुख इलाकों, कोटगेट होते हुए धर्मयात्रा जूनागढ़ के पास पहुंची, जहां महा आरती में विश्व शांति की प्रार्थना की गई।
धर्मयात्रा में शामिल लोगों का जगह जगह पुष्पवर्षा,पेयजल, शरबत, मिठाई, आइसक्रीम आदि से स्वागत व सत्कार किया गया। धर्मयात्रा को देखने के लिए एम.एम.ग्राउंड से जूनागढ़ तक के मार्ग तक हजूम उमड़ा हुआ था। केसरिया साफा पहने, ऊं व जय श्री राम अंकित ध्वजा व राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लिए हुए अनेक युवक नृत्य करते हुए चल रहे थे। जगह-जगह वेद व्यास के हिन्दू जागृति के गीतों को बजाया जा रहा था। धर्मयात्रा में शामिल लोगों के , तिलक, जय श्री राम, श्री राधे आदि के छापे ललाट व गाल पर लगाए गए। धर्मयात्रा में 5 सजे संवेरे घोड़ों व चार ऊंटों पर युवतियां केसरिया ध्वज लिए हुए थीं। नगर विधायक जेठानंद व्यास, कोलायत विधायक अंशु मान सिंह भाटी सहित अनेक जन प्रतिनिधि, पार्षद भारतीय जनता पार्टी के नेता, प्रतिनिधि, विश्व हिन्दू परिषद, राष्ट्रीय स्वयं सेवी व सामाजिक संगठनों के जुड़े प्रतिनिधि व आमजन शामिल हुए। धर्मयात्रा के मार्ग पर अनेक स्थानों पर केसरिया ओम नाम के ध्वज व स्वागत के बेनर लगाए हुए थे। कोटगेट के पास लगे मंच पर गायक नवदीप बीकानेरी ’’ फेर आसी मोदी’’ गीत गाकर भाजपा का प्रचार कर रहे थे।
अल्प संख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष उस्मान गनी खलीफा के नेतृत्व में कोटगेट के पास गुलाब के पुष्पों की वर्षा कर धर्मयात्रा मेंं शामिल लोगों का स्वागत किया। स्वागत करने वालों में वरिष्ठ भाजपा नेता मुमताज अली भाटी, प्रदेश उपाध्यक्ष रमजान अब्बासी, इमरान समेजा, पार्षद फारुक चौहान, मेहबूब नुरानी मोहम्मद हुसैन डार, मुनील अली डार, मंजूर अली, अशरफ काजी,इंसाफ अली मॉयल, मुख्यत्यार अी चूड़ीगर, सलीम जोइया, सलीम सोलंकी, वाजिद शेख व खलील आदि शामिल थे। पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में बी.एस.एफ. के अधिकारी व जवान शांति व्यवस्था बनाने में तैनात थे। शांति एवं व्यवस्था से धर्मयात्रा निकलने पर पुलिस व जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया गया।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 163 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात: केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल एवं विधायक श्री ताराचंद सारस्वत ने किए लोकार्पण व शिलान्यास

Read More »
error: Content is protected !!