Bikaner Live

भगवा रंग में रंगा शहर गूंजे जय श्री राम के जयकारे बड़े ही धूमधाम से मनाया भारतीय नव वर्ष

विधायक जेठानंद ने किया नेतृत्व
धर्मयात्रा का नेतृत्व बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने किया जो खुद भगवा रंग में रंगे यात्रा में पैदल शामिल थे। इस मौके पर जेठानंद व्यास ने कहा कि यह बीकानेर में निकाली जाने वाली यह यात्रा सामाजिक समरसता का प्रतीक है,जिसमें सिर्फ हिन्दू समाज ही नहीं बल्कि सर्व समाज के लोग उत्साह से शामिल होते  है।
नजर आया जोशीला अंदाज
धर्मयात्रा में शामिल हजारों लोगों के जबरदस्त जोशीला अंदाज नजर आया। जोश दिखाने और जयकारें लगाने में युवाओं के साथ युवतिया भी पीछे नहीं रही। शहर में  धर्मयात्रा जहां से भी गुजरी सडक़ के दोनों तरफ और मकानों की छतों पर लोग इस नजारे को देखने और अपने मोबाइल में इस पल को कैद करने को आतुर नजर आए। धर्मयात्रा के दौरान पुरुषों की भांति महिलाओं के समूह भी डीजे पर बज रहे धर्मयात्रा के गानों पर नाचते-गाते आगे बढ़ती रही।
 फोटो नंबर छह
भाजपा नेताओं ने भी बरसाये फुल
एमएम ग्राउंड से जूनागढ़ तक निकाली धर्मयात्रा के मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर लोगों का स्वागत किया गया। धर्मयात्रा पर पुष्प बरसाने वालों में केन्द्रीय मंत्री एवं बीकानेर संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल,श्रीकोलायत विधायक अंशुमान सिंह,खाजूवाला विधायक डॉ.विश्वनाथ,शहर भाजपा अध्यक्ष विजय आचार्य,देहात भाजपा अध्यक्ष जालम सिंह भाटी, भाजपा नेता सत्य प्रकाश आचार्य, महावीर रांका,अनिल पाहूजा, श्याम मोदी, युधिष्ठिर सिंह भाटी, त्रिलोक सिंह चौहान ,चंद्र मोहन जोशी,सुमन छाजेड़ नरेश नायक समेत भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नेता भी शामिल थे। इसके अलावा विभिन्न संगठनों, मोहल्लावासियों सहित मुस्लिम समाज के लोगों ने बढ़-चढक़र अपने-अपने अंदाज में धर्म यात्रियों की आगवानी की।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 163 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात: केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल एवं विधायक श्री ताराचंद सारस्वत ने किए लोकार्पण व शिलान्यास

Read More »
error: Content is protected !!