Bikaner Live

आरसेटी द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित


बीकानेर, 10 अप्रैल। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया आरसेटी द्वारा बुधवार को कोलायत एवं बीकानेर ब्लॉक में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जिला अग्रणी बैंक के मुख्य प्रबंधक श्री वाई. एन. व्यास ने लोकतांत्रिक व्यवस्था एवं इसकी महत्ता के बारे में बताया। उन्होंने मतदान के लिए जारी दिशा-निर्देशों के अनुरुप लोकतंत्र के पर्व में नागरिक के दायित्वों के बारे में बताया तथा शत- प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई।
आरसेटी निदेशक श्री दिनेश कुमार जैन ने कहा कि 19 अप्रैल को सभी अपने मतदाधिकार का उपयोग करें। राजीविका प्रभारी मणिशंकर हर्ष ने समूह की महिलाओं को भयमुक्त, निष्पक्ष एवं प्रलोभन के बिना मतदान की महत्ता को बताया। इस अवसर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम से जुड़ी प्रश्नोत्तरी, रंगोली, मेहंदी प्रतियोगिता, कविता, पैदल मार्च से शत-प्रतिशत मतदान का सन्देश दिया गया। कार्यक्रम का संचालन कपिल पुरोहित ने किया।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 163 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात: केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल एवं विधायक श्री ताराचंद सारस्वत ने किए लोकार्पण व शिलान्यास

Read More »
error: Content is protected !!