Bikaner Live

महिला पीठासीन और मतदान अधिकारी प्रथम का प्रशिक्षण आयोजित


बीकानेर, 10 अप्रैल। लोकसभा चुनाव के लिए महिला पीठासीन अधिकारी तथा मतदान अधिकारी (प्रथम) का प्रथम प्रशिक्षण बुधवार को राजकीय डूंगर महाविद्यालय के प्रताप सभागार में आयोजित हुआ। प्रशिक्षण के दौरान सैद्धांतिक एवं हैंडस ऑन ट्रेनिंग के अलावा पोस्टल बैलट के बारे में जानकारी भी दी गई। प्रशिक्षण प्रकोष्ठ प्रभारी श्री अरविंद जाखड़ ने बताया कि पीआरओ और पीओ प्रथम का द्वितीय प्रशिक्षण 3 से 9 अप्रैल तक आयोजित हुआ। वहीं पीओ द्वितीय और तृतीय का दूसरा प्रशिक्षण 8 अप्रैल को प्रारंभ हुआ। यह 12 अप्रैल तक चलेगा।इस दौरान 12 अप्रैल को ही माइक्रो ऑब्जर्वर का प्रशिक्षण होगा।
बुधवार को आयोजित प्रशिक्षण में डॉ एस एल राठी, डॉ यश बंशी माथुर, डॉ विपिन सैनी, डॉ. समिंदर सक्सेना, डॉ एसके वर्मा, डॉ. राजाराम आदि मौजूद रहे। प्रशिक्षण के उपरांत सभी प्रशिक्षणार्थियों का लघु उत्तरात्मक टेस्ट भी लिया गया।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 163 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात: केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल एवं विधायक श्री ताराचंद सारस्वत ने किए लोकार्पण व शिलान्यास

Read More »
error: Content is protected !!