Bikaner Live

*फागोत्सव में आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं को मिले पुरस्कार*

बीकानेर। विगत 22 मार्च को कम्यूनिटी वैलफेयर सोसायटी द्वारा कोडमदेसर धाम में फागोत्सव मनाया गया था। इस फागोत्सव में हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा भैरुनाथ के भजनों के साथ फाग का आनन्द उठाया था। कम्यूनिटी वैलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि फागोत्सव में बेस्ट रील व बेस्ट फोटोग्राफी करने वालों को ईनाम दिए जाने की घोषणा भी गई थी। इस प्रतियोगिता के तहत सोमवार को गेमना पीर रोड स्थित रॉयल डेजर्ट राइडिंग क्लब में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया तथा कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। फागोत्सव की रील प्रतियोगिता में प्रथम रवि गहलोत, द्वितीय हिमांशु भाटी तथा तीसरा स्थान हेमन्त वर्मा ने प्राप्त किया। इसी तरह फोटो प्रतियोगिता में प्रथम अभिषेक सांखी, द्वितीय अभिषेक जोशी तथा तीसरा स्थान भैरुनाथ के दीवाने ने प्राप्त किया। अध्यक्ष भाटी ने बताया कि पुरस्कार वितरण कम्यूनिटी वैलफेयर सोसायटी के संरक्षक राजकुमार किराड़ू रहे। प्रतियोगिता में पहला ईनाम स्मार्ट फोन, दूसरा ईनाम मिक्सर ज्यूसर तथा तीसरा ईनाम वायरलैस इयरफोन प्रदान किया गया। निर्णायक की भूमिका वेबसिटी के डायरेक्टर रजनीश जोशी द्वारा निभाई गई। इस दौरान प्रतियोगिता के प्रायोजकों का अतिथि सम्मान किया गया।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 163 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात: केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल एवं विधायक श्री ताराचंद सारस्वत ने किए लोकार्पण व शिलान्यास

Read More »
error: Content is protected !!