*पर्यवेक्षकों और जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक*
बीकानेर, 15 अप्रैल। लोकसभा चुनाव के लिए नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक सौरव भगत, व्यय अनुवीक्षण पर्यवेक्षक अंकुश शंभू एस. तथा अजीत कुमार ने सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी नम्रता वृष्णि के साथ राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक ली।
पर्यवेक्षक भगत ने कहा कि निष्पक्ष और भयमुक्त निर्वाचन सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके मद्देनजर अंतिम 72 घंटे में आदर्श आचार संहिता की पालना को और अधिक गंभीरता से लिया जाएगा। राजनीतिक दल भी इसमें सकारात्मक सहयोग दें। भगत ने कहा कि बचे हुए समय में वाहनों की आवाजाही की और अधिक गंभीरता से जांच की जाएगी। इसके मद्देनजर चेक पोस्ट और नाकों को और अधिक मुस्तैद किया जाएगा। किसी भी स्थिति में आचार सहिता का उल्लंघन सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में 55 लाख रुपए का सीजर हुआ था। वहीं अब तक प्रशासन द्वारा 36 करोड रुपए की सीजर की कार्रवाईयां की जा चुकी हैं। आने वाले दिनों में इस प्रक्रिया को और अधिक सख्त किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सी-विजिल ऐप पर अब तक 128 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। जिनका समाधान कर दिया गया है। भयमुक्त निर्वाचन के लिए 5 हजार से भी अधिक जवान तैनात किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिले में मतदान प्रतिशत वृद्धि के लिए स्वीप के तहत अनेक कार्यक्रम हो रहे हैं। राजनैतिक दल भी इसके लिए प्रयास करें। उन्होंने कहा कि प्रातः 7 से 10 बजे तक के हैप्पी अवर्स में अधिक से अधिक मतदान के प्रयास किया जाएंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी नम्रता वृष्णि ने बताया कि आचार संहिता उल्लंघन से जुड़ी प्रत्येक शिकायत पर और अधिक गंभीरता एवं तत्परता से कार्यवाही की जाएगी। प्रत्येक मतदान केंद्र में पानी, बिजली, बैठक, फर्नीचर, शेड, व्हीलचेयर प्रवेश, निकास तथा प्रस्तावित केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था पूर्ण कर ली गई है। उन्होंने मतदान दिवस पर क्यू मैनेजमेंट (कतार प्रबंधन) और बीकानेर ऐज मोबाइल ऐप के बारे में बताया।
व्यय पर्यवेक्षक अंकुश शंभू एस. और अजीत कुमार ने कहा कि प्रत्याशी अपने खर्चों पर पूर्णतया मॉनिटरिंग रखें और आवश्यक अनुमतियां समय पर प्राप्त कर लें।
इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के अशोक बोबरवाल, कांग्रेस के प्रहलाद सिंह मार्शल सहित निर्दलीय प्रत्याशियों के प्रतिनिधि तथा अधिकारी मौजूद रहे।
Related Post
20 अगस्त से शुरू होंगी एमजीएसयू की स्नातकोत्तर सेमेस्टर द्वितीय एवं चतुर्थ की परीक्षाएँ
August 1, 2026
No Comments
Read More »


अवैध हथियार, शराब, वांछित तस्कर और तलवार के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार”
August 1, 2026
No Comments
Read More »

डॉ. नमामी शंकर आचार्य का राजस्थानी लघु कथा संग्रह “उत्तर पातार” बीकानेर में लोकार्पित
August 1, 2026
No Comments
Read More »
सिंथेसिस में नीट-टारगेट-2027 हिन्दी माध्यम रैंकर बैच 3 अगस्त से प्रारम्भ
August 1, 2026
No Comments
Read More »

कार्य-व्यवहार में सज्जनता,शालीनतातथा समता भाव रखें- आचार्य प्रवर रामलालजी म.सा.
August 1, 2026
No Comments
Read More »

जियो ने राजस्थान में बनाई मजबूत पकड़, जून में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल ग्राहक
August 1, 2026
No Comments
Read More »

खाद्य सुरक्षा विभाग की नई एसओपी अव्यावहारिक : बीकानेर कैटरिंग एसोसिएशन
August 1, 2026
No Comments
Read More »

जेट 2026 में एग्रीपॉइंट संस्थान का राजस्थान में सर्वश्रेष्ठ परिणाम
August 1, 2026
No Comments
Read More »





