बीकानेर, 16 अप्रैल। जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नम्रता वृष्णि ने मतदाताओं से अधिक से अधिक मतदान की अपील की है। इसके लिए उन्होंने मतदाताओं को पत्र लिखकर 19 अप्रैल को अपने मताधिकार के उपयोग का आह्वान किया है।
पत्र में उन्होंने लिखा है कि लोकतंत्र के महापर्व (लोकसभा आम चुनाव 2024) के तहत 19 अप्रैल को प्रातः 7 से सायं 6 बजे तक जिले के 1 हजार 685 मतदान केन्द्रों पर मतदान होना हैं। ‘चुनाव का यह पर्व, देश का गर्व’ है। इसमें प्रत्येक मतदाता की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने लिखा है कि चार माह पूर्व हुए विधानसभा चुनाव में 74.71 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। इसमें 76.43 प्रतिशत पुरूष तथा 72.49 प्रतिशत महिला मतदाता सम्मिलित रहे। वहीं वर्ष 2019 के लोकसभा आम चुनाव में सिर्फ 56.82 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। इसमें महिला मतदान प्रतिशत सिर्फ 52.24 रहा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से आगामी लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि अपनी कला, संस्कृति, परम्पराओं, खाद्य उत्पादों और आपसी सद्भाव के कारण देशभर में विशेष पहचान रखने वाले बीकानेर जिले की कम मतदान की पहचान को मिटाने में सहयोग करें । इसके मद्देनजर उन्होंने जिले के सभी सजग मतदाताओं विशेषकर बहिनों और बेटियों का आह्वान किया है कि वे स्वयं मतदान करें तथा दूसरों को भी प्रेरित करें। अधिक से अधिक मतदान करके ही हम लोकतांत्रिक परम्पराओं को और अधिक सशक्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि बीकानेर के मतदाता इस बार अधिक से अधिक मतदान करते हुए नया इतिहास रचेंगे।
Related Post
20 अगस्त से शुरू होंगी एमजीएसयू की स्नातकोत्तर सेमेस्टर द्वितीय एवं चतुर्थ की परीक्षाएँ
August 1, 2026
No Comments
Read More »


अवैध हथियार, शराब, वांछित तस्कर और तलवार के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार”
August 1, 2026
No Comments
Read More »

डॉ. नमामी शंकर आचार्य का राजस्थानी लघु कथा संग्रह “उत्तर पातार” बीकानेर में लोकार्पित
August 1, 2026
No Comments
Read More »
सिंथेसिस में नीट-टारगेट-2027 हिन्दी माध्यम रैंकर बैच 3 अगस्त से प्रारम्भ
August 1, 2026
No Comments
Read More »

कार्य-व्यवहार में सज्जनता,शालीनतातथा समता भाव रखें- आचार्य प्रवर रामलालजी म.सा.
August 1, 2026
No Comments
Read More »

जियो ने राजस्थान में बनाई मजबूत पकड़, जून में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल ग्राहक
August 1, 2026
No Comments
Read More »

खाद्य सुरक्षा विभाग की नई एसओपी अव्यावहारिक : बीकानेर कैटरिंग एसोसिएशन
August 1, 2026
No Comments
Read More »

जेट 2026 में एग्रीपॉइंट संस्थान का राजस्थान में सर्वश्रेष्ठ परिणाम
August 1, 2026
No Comments
Read More »





