
नोखा । नोखा की दोहिती एवं बीकानेर की बेटी कु.खुशबू पुत्री लक्ष्मीनारायण -राजकुमारी जोशी व नोखा के सेवानिवृत तहसीलदार स्व. रामस्वरूप श्रीमती गीता देवी जोशी की दोहिती को राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय जयपुर द्वारा पीएचडी ( मेडिसिन) की उपाधि मिलने पर बीकानेर सहित नोखा में भी खुशियां छाई ।
राजस्थान पेंशनर समाज नोखा के अध्यक्ष इन्द्रचन्द मोदी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पेंशनर समाज नोखा की ओर से सुश्री खुशबू व माता-पिता राजकुमारी लक्ष्मीनारायण जोशी और नोखा के ननिहाल पक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है। दोनों परिवारों को बीकानेर के नाथूराम-कृष्णा मोदी सहित बधाइयां देने वालों का तांता लगा है ।















