Bikaner Live

हिमेटोलॉजी सिंपोजियम प्री कान्फ्रेंस आयोजित : पहले दिन 125 डॉक्टर्स ने प्राप्त किया प्रशिक्षण


बीकानेर, 27 अप्रैल। आचार्य तुलसी कैंसर अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर की ओर से दो दिवसीस हिमेटोलॉजी सिंपोजियम सेमिनार के तहत पहले दिन सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज प्री कांन्फ्रेस का आयोजन हुआ। आयोजन समिति के सचिव डॉ. पंकज टांटिया ने बताया कि शनिवार को ब्लड बैंक, पैथोलॉजी, ट्र्रांसफ्यूजन मेडिसिन, पीडीया वर्कशॉप में कुल 125 डॉक्टर्स ने प्रशिक्षण प्राप्त कर बोनमेरा ट्रांसप्लांट, स्टेमसेल कलेक्शन, ब्लड डिसऑर्डर सहित अनेक नई जानकारियां प्राप्त की। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. नवरंगलाल महावर, डॉ. टी.डी. अग्रवाल, डॉ. मोहम्द साबिर, डॉ. पीसी खत्री, डॉ. अरूण भारती, तथा डॉ. लोकश शर्मा ने किया। सेमिनार के दौरान प्रशिक्षणार्थियों द्वारा ऑरल पेपर प्रजेण्ट किए गए, जिनका मूल्यांकन आयोजन समिति की संयुक्त सचिव डॉ. आयुषी श्रीवास्तव ने किया। ब्लड बैंक वर्कशॉप डॉ. अरूण भारती की अध्यक्षता में, पैथोलॉजी वर्कशॉप डॉ.एसपी व्यास की अध्यक्षता में आयोजित हुई। सेमिनार का आब्जर्वेशन राजस्थान मेडिकल काउंसिल से डॉ. संजीव बुरी का रहा। आयोजन समिति के सचिव डॉ. पंकज टांटिया नेबताया कि रविवार को राष्ट्रीय स्तरीय कान्फ्रेंस में भागीदारी के लिए पूरे देश से लगभग 350 से अधिक पंजीकरण प्राप्त हो चुके हैं। इनमें गुजरात, कर्नाटक, रेवाड़ी, पंजाब, चंडीगढ, नई दिल्ली सहित राजस्थान के सभी जिलों से प्रतिनिधि सम्मिलित हैं।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 163 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात: केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल एवं विधायक श्री ताराचंद सारस्वत ने किए लोकार्पण व शिलान्यास

Read More »
error: Content is protected !!