Bikaner Live

सिंधु दर्शनयात्रा हेतु बीकानेर का दल 18 जून को लेह लददाख के लिये रवाना होगा

हिमालय परिवार का एक दल 18 जून को बीकानेर से आगामी सिंधु दर्शन यात्रा हेतु रवाना होगा । महासचिव आर के शर्मा ने बताया कि सिंधु दर्शन यात्रा हेतु ऑन लाईन पंजीकरण किया जा रहा है । दल के सदस्य कुरू़क्षेत्र से बस द्वारा मनाली मार्ग से लेह पहुंचेगा । वापसी में दल के सदस्य कारगिल व श्रीनगर मार्ग से जम्मू पहुचेगें तथा रेल मार्ग से वापस बीकानेर लौटेगें । जिलाध्यक्ष नरेश अग्रवाल ने बताया कि दल के सदस्य लेह में होने वाली सिंधु आरती में शामिल होगें तथा चार दिन के प्रवास में पेंगांग लेक का भ्रमण भी करेगें । प्रांतीय उपाध्यक्ष डा. सुषमा बिस्सा ने बताया कि इस यात्रा के लिये हवाई यात्रा का विकल्प भी रखा गया है । कुरू़क्षेत्र से यात्रा प्रारंभ करने से जम्मूतवी पहुंचने तक की व्यवस्था आयोजकों द्वारा की जा रही है जिसमें बस यात्रा, मार्ग का आवास व भोजन, लेह में लक्जरी आवासीय व भोजन व्यवस्था तथा स्थानीय भ्रमण शामिल है ।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!