
बीकानेर। शहर की सामाजिक कार्यकर्ता एवं द्वितीय ग्रेड अध्यापिका स्व.श्रीमती भगवती नागल की चतुर्थ पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में शनिवार को उनके पति सुनील दत्त नागल सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी नेता ने जयपुर रोड पर वृंदावन एन्क्लेव कॉलोनी में स्थित अपना घर वृद्धाश्रम में 240 प्रभुजी वाले निराश्रितों लोगों को भोजन करवाया । इस अवसर पर प्रांतीय उपाध्यक्ष राज.प्रदेश बैंक एम्प्लॉय यूनियन के नेता वाई.के शर्मा (योगी), ज्ञानसिंह, रमेश राठी, ओमवीर सिंह,रामवकील, लोकेश,देवेश भाटी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। सुनील दत्त नागल ने कहा कि निराश्रितों की सेवा ही नारायण की सेवा है, मेरी धर्म पत्नी के हर साल पुण्यतिथि के अवसर पर में पिछले चार सालों से बराबर गरीबों, निराश्रितों व मूक-बधिर बच्चों एवं पशु-पक्षियों की सेवा करता आ रहा हूं। जब तक मेरा जीवन है में आगे भी सेवा करता रहूंगा।
सुनील दत्त नागल मोबाइल नं -8005943674















