
गौ सेवा से जुड़े राष्ट्रीय अधिकारी गो सेवा संवर्धन संरक्षक श्रीमान शंकर जी भाई साहब जोधपुर प्रांत के श्रीमान श्याम जी राठी भाई साहब और भीमाराम जी भाई साहब का बीकानेर आगमन पर आज वंदे मातरम टीम की तरफ से स्वागत किया गया।
इस अवसर पर अखिल भारतीय गौ सेवा अधिकारी श्रीमान शंकर जी भाई साहब ने आह्वान किया कि बीकानेर के सभी गोसेवकों विशेष कर देसी और राठी गाय को पालने वाले उनकी नस्ल का संवर्धन और सेवा करने वाले गो भक्तों का सम्मान किया जाना चाहिए।
इस अवसर पर श्याम जी राठी भाई साहब ने कहा कि गाय हमारी माता है और देसी गाय जो बीकानेर में राठी गाय के नाम से प्रसिद्ध है वह आर्थिक उन्नति के साथ-साथ स्वास्थ्य में क्रांति लाने के लिए भी इसके गोबर गोमूत्र दूध दही घी का ज्यादा से ज्यादा उपयोग किया जाए तो मनुष्य स्वस्थ और बीमारी रहित जीवन जीत सकता है।
भीमाराम जी भाई साहब ने बताया कि एक देसी राठी गाय अपने जीवन में इस प्रकृति और इंसान को करोड़ों रुपए का फायदा पहुंचती है और अब तो मुक्ति धामो में भी हिंदुस्तान के सैकड़ो शहरों में गोबर से चिताएं जलाए जाने लगी है। इससे वातावरण विशुद्ध होगा और पेड़ों की कटाई पर भी अंकुश लगेगा।
वंदे मातरम टीम के विजय कोचर शिवदयाल उपाध्याय और पीयूष जैन ने गौ सेवा से जुड़े सभी अधिकारियों का कोचर के निवास पर स्वागत किया विजय कोचर ने भगवान श्री राम दरबार की एक तस्वीर भेंट की और शिव दयाल उपाध्याय ने राम नाम का दुपट्टा पहन। कर अखिल भारतीय गौ सेवा के अधिकारियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर विजय कोचर ने बीकानेर के जोड़ बीड सुजानदेसर सरे नथानिया नाल गेम नाथ रोड गोचर में हर रोज टैंकर भिजवाकर गौ माता अन्य जंगली जानवर और गोचर को बचाए जाने की जानकारी दी। कोचर ने बताया कि अब तक हमने लगभग 300 टैंकर पानी गोसालावो में और गोचर भूमि में डलवा दिया है। और 1000 टैंकर पानी का डलवाने का हमारा लक्ष्य है।















