बीकानेर जस्सूसर गेट मालियों के मोहल्ले में देर रात्रि में अज्ञात जनों ने मोटरसाइकिल जलाई मामला दर्ज।

बीकानेर जस्सूसर गेट नया सर थाना क्षेत्र के मालियों के मोहल्ले में रहने वाले गोपाल गहलोत चलवा की अज्ञात जनों ने मोटरसाइकिल जला दी गोपाल गहलोत ने बताया कि रात्रि को करीबन 10:55 बजे घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल को अज्ञात जनों ने पेट्रोल डालकर जला दिया जब तक उन्हें पता लगा तब तक वे मोटरसाइकिल से भाग छुटे । उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल पर दो जने आए और पेट्रोल डालकर मोटरसाइकिल को जलाकर भाग छुटे गली में लगे सीसीटीवी कैमरे से चेहरों की पुष्टि की जा रही है। देर रात्रि ने पुलिस ने मौका मुआयना किया और मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है ।

यशपाल गहलोत के कार्यालय के आगे उनका मकान है तथा वहीं पर उनकी गाड़ियां खड़ी रहती है कांग्रेस शहर अध्यक्ष के घर के सामने इस तरह की घटना घटित होना बड़ा सवाल खड़ा करती है।















