Bikaner Live

विधायक व्यास ने उड़ाई पतंगें


बीकानेर, 10 मई। बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास ने आखा तीज के अवसर पर शुक्रवार को पतंगबाजी की। इस दौरान उन्होंने सभी नगर वासियों को नगर स्थापना दिवस, आखा तीज और परशुराम जयंती की बधाई दी। उन्होंने कहा कि बीकानेर की समृद्ध परंपराएं अपने आप में मिसाल हैं। देशभर में इनकी विशेष पहचान है। इन्हें संरक्षित और संवर्धित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।
इस दौरान राम जी व्यास, शिव कुमार व्यास, सत्य नारायण व्यास, गोपाल आचार्य, अजय व्यास, महेंद्र रंगा, अमित व्यास, बीडी हर्ष, अशोक मारू, विजेंद्र राठौड़, जितेंद्र श्रीमाली, राजेश सुथार, दिनेश व्यास, गिरिराज व्यास, आत्मा राम व्यास, मुरली व्यास, किशोर पुरोहित, अश्विनी व्यास आदि मौजूद रहे।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!