Bikaner Live

परशुराम जयंती एवं अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं- श्री रूद्र हनुमान सेवा समिति

बीकानेर, 10 मई, श्री गुरु अर्जुन दास सत्संग भवन के संस्थापक एवं श्री रूद्र हनुमान सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गुरु अर्जुन दास जी द्वारा परशुराम जयंती एवं अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं बधाइयां दी और सत्संग भवन में यह त्यौहार बड़ी धूमधाम के साथ बनाया गया। गुरूजी द्वारा परशुराम जी की प्रतिमा पर मालार्पण कर फल एवं मिठाई व खीर का प्रसाद वितरण किया गया। श्री गुरु अर्जुन दास जी द्वारा कहा गया कि “आज देश को भी भगवान परशुराम जैसी आज्ञाकारी संतान की आवश्यकता है।”
इकाई बीकानेर द्वारा भी बीकानेर स्थापना दिवस एवं अक्षय तृतीया बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर संस्था द्वारा कच्ची बस्ती में फल वितरण किए गए एवं जरूरतमंद बच्चों को झूला एवं वॉकर भेंट किया गया। समिति की प्रचार मंत्री उषा गुप्ता ने बताया कि शाखा पिछले 4 वर्ष से बीकानेर में सेवा के कार्य करती आ रही है और कई त्यौहार वह इन नन्हे बच्चों के साथ मनाती रही है। इन नन्हे चेहरे पर त्यौहार की खुशी देखते ही बनती है। इस अवसर पर उषा गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, बसंत किराडू, दिलीप कुमार, वैभव उपस्थित रहे थे।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!